जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान

संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था

जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान
निकाय चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होने वाले मतदान में करीब 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात। 2,204 बूथों में पहले चरण के 220 और दूसरे चरण के 551 बूथ संवेदनशील चिन्हित किए।

जयपुर। शहर में नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है। 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होने वाले मतदान के दौरान शहर में करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस ने दोनों चरणों के लिए संवेदनशील मतदान केंद्रों को भी चिन्हित कर लिया है। संवेदनशील बूथों पर सामान्य बूथों की तुलना में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ राजीव प्रचार ने बताया कि जयपुर शहर के 150 वार्डों में चुनाव के लिए कुल 2,204 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें 9 सितंबर को होने वाले मतदान के दौरान 220 बूथों को संवेदनशील माना गया है। इन मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। वहीं, 11 सितंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी रहेगी। इस चरण में 551 बूथ संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं और करीब 8 हजार पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, प्रत्येक मतदान बूथ पर एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक 10 बूथों पर एक मोबाइल पार्टी लगातार गश्त करेगी। मोबाइल पार्टी में एक एएसआई अथवा एसआई और चार कांस्टेबल शामिल होंगे। संवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाया जाएगा। यहां एक एएसआई अथवा एसआई के साथ चार अतिरिक्त कांस्टेबल तैनात रहेंगे।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जीना उइका होंगी बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी जीना उइका होंगी बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त, विदेश मंत्रालय ने नियुक्ति की घोषणा की
भारतीय विदेश सेवा की वर्ष 2006 बैच की अधिकारी जीना उइका को बोत्सवाना में भारत की नई उच्चायुक्त नियुक्त किया...
आमेर में मनीष सोनी की हत्या से पर्यटक गाइड्स में भारी आक्रोश, पर्यटन नगरी को दबंगई और अपराध का अड्डा नहीं बनने देंगे
उड़ते विमान में यात्री का हंगामा, इमरजेंसी एग्जिट डोर खोलने की कोशिश
जर्मनी के सैक्सोनी-आनहाल्ट चुनाव में एएफडी की बड़ी जीत, 40 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलने पर बढ़ी राजनीतिक हलचल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में शुरू हुई एबीडीएम क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत
रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, पुनपुन नदी के पुराने जमींदारी बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने की मांग की
जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान