जयपुर में 100 बच्चों को मिलेगी मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी, क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने मिलाया हाथ

जयपुर में निशुल्क इलाज की पहल

जयपुर में 100 बच्चों को मिलेगी मुफ्त क्लेफ्ट सर्जरी, क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने मिलाया हाथ
क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने 'स्माइल फॉर एवरी चाइल्ड' पहल के तहत साझेदारी की है। इस सहयोग से 100 बच्चों की क्लेफ्ट सर्जरी निशुल्क की जाएगी, जिनमें 50 सर्जरी जयपुर के एपेक्स अस्पताल में होगी। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को स्वस्थ जीवन और आत्मविश्वास प्रदान करना है।

जयपुर। क्लेफ्ट लिप और/या पैलेट (कटे होंठ व तालु) के साथ जन्म लेने वाले बच्चों को निशुल्क इलाज उपलब्ध कराने के लिए क्रेडिटएक्सेस इंडिया फाउंडेशन और स्माइल ट्रेन ने साझेदारी की है। स्माइल फॉर एवरी चाइल्ड पहल के तहत 100 बच्चों की क्लेफ्ट सर्जरी में सहयोग किया जाएगा। इनमें 50 सर्जरी स्माइल ट्रेन के सहयोगी एपेक्स हॉस्पिटल, जयपुर में होंगी। साझेदारी का उद्देश्य जयपुर और आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों तक समय पर गुणवत्तापूर्ण क्लेफ्ट उपचार पहुंचाना है। विशेषज्ञों के अनुसार, समय पर सर्जरी नहीं होने पर बच्चों को खाने, बोलने, सांस लेने और सुनने में परेशानी के साथ सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। 

स्माइल ट्रेन एशिया की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं रीजनल डायरेक्टर ममता कैरोल ने कहा कि साझेदारी से जरूरतमंद बच्चों के लिए निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण उपचार की पहुंच मजबूत होगी। वहीं क्रेडिटएक्सेस ग्रामीण के सीओओ गुरुराज राव ने कहा कि पहल का उद्देश्य आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना बच्चों को स्वस्थ और आत्मविश्वासपूर्ण जीवन का अवसर देना है। भारत में हर साल करीब 35 हजार बच्चे क्लेफ्ट के साथ जन्म लेते हैं। राजस्थान में स्माइल ट्रेन अब तक 44 हजार से अधिक निशुल्क क्लेफ्ट सर्जरी में सहयोग कर चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत