100 आइकन्स ऑफ राजस्थान पहल शुरू : राज्य के 100 प्रेरणादायी चेहरों को मिलेगा सम्मान, युवाओं के लिए बनेंगे रोल मॉडल

नीति विमर्श तथा ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर

100 आइकन्स ऑफ राजस्थान पहल शुरू : राज्य के 100 प्रेरणादायी चेहरों को मिलेगा सम्मान, युवाओं के लिए बनेंगे रोल मॉडल
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने राजस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को पहचान देने के लिए 100 आइकन्स ऑफ राजस्थान पहल की शुरुआत। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत उद्योग, व्यापार, स्टार्टअप, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प, ऊर्जा, सामाजिक उद्यमिता और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 व्यक्तियों का चयन।

जयपुर। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने राजस्थान के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को पहचान देने के लिए 100 आइकन्स ऑफ राजस्थान पहल की शुरुआत की है। इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत उद्योग, व्यापार, स्टार्टअप, कृषि, स्वास्थ्य, पर्यटन, शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, महिला उद्यमिता, हस्तशिल्प, ऊर्जा, सामाजिक उद्यमिता और बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 100 व्यक्तियों का चयन किया जाएगा। इनमें 55 वर्ष से कम आयु की 55 महिलाओं तथा 45 वर्ष से कम आयु के 45 पुरुषों को शामिल किया जाएगा।

उद्योग एवं वाणिज्य आयुक्त नीलाभ सक्सेना ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 15 अगस्त 2026 तक विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है और पात्रता सहित विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित व्यक्तियों को द 100 आइकन्स कम्पेंडियम में स्थान दिया जाएगा। साथ ही उनकी उपलब्धियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रदर्शित किया जाएगा और राज्य के विकास से जुड़े रणनीतिक संवादों, नीति विमर्श तथा ज्ञान-विनिमय कार्यक्रमों में भागीदारी का अवसर मिलेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला 15वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, जानें पूरा मामला
चंदवाजी थाना क्षेत्र स्थित निम्स यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मंगलवार रात बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र ने 15वीं मंजिल से...
ट्रम्प का दावा: अमेरिकी नौसेना ने नष्ट किए होर्मुज से सभी बारूदी सुरंगे, 'शून्य सहिष्णुता' की नीति लागू 
तेलंगाना: भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत 12 अन्य घायल, CM रेड्डी जताया दुख
सड़क-नाली बनी, फिर भी क्यों नहीं बदली तस्वीर...? रोड से नाली तक सवाल ही सवाल, हर पांच साल में बन रहे वही पुराने चुनावी मुद्दे
मानसून मेहरबान : जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर सहित कई जिलों में बारिश, सवाईमाधोपुर में पांच इंच बारिश से बिगड़े हालात
मेलोडे होटल में ऑनलाइन जुआ-सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपी पकड़े
जातिगत जनगणना की मौजूदा प्रक्रिया जनता के साथ धोखा, बिहार-तेलंगाना मॉडल लागू करने की मांग: जयराम रमेश