12 वरिष्ठ अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त : 2 आईएएस, 3 आईपीएस और 7 आरएएस शामिल

सम्मान में विदाई समारोह आयोजित

12 वरिष्ठ अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त : 2 आईएएस, 3 आईपीएस और 7 आरएएस शामिल
राजस्थान प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के 12 वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें 2 आईएएस, 3 आईपीएस और 7 आरएएस अधिकारी शामिल हैं। सभी अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। सेवानिवृत्ति के अवसर पर संबंधित विभागों में सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं और उनके योगदान को याद किया जा रहा है।

राजस्थान प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के 12 वरिष्ठ अधिकारी शुक्रवार को अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें 2 आईएएस, 3 आईपीएस और 7 आरएएस अधिकारी शामिल हैं। सेवानिवृत्त होने वाले आईएएस अधिकारियों में राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्य रामनिवास मेहता तथा सीताराम जाट शामिल हैं।

वहीं आईपीएस अधिकारियों में किशन सहाय मीणा, सुरेंद्र सिंह और राजेश कुमार यादव आज सेवा से निवृत्त होंगे। इसके अलावा राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के डॉ. महेंद्र लोढ़ा, मानसिंह मीणा, सुभाष चंद्र शर्मा (प्रथम), महेंद्र कुमार मीणा, देवेंद्र कुमार जैन, जबर सिंह तथा महावीर प्रसाद जैन भी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इन अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यकाल में विभिन्न विभागों और महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर विभिन्न विभागों में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किए जा रहे हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर सीनेट में घमासान, ट्रंप की शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव 49-50 से गिरा ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई को लेकर सीनेट में घमासान, ट्रंप की शक्तियां सीमित करने वाला प्रस्ताव 49-50 से गिरा
अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की शक्तियों पर अंकुश लगाने का प्रस्ताव 49...
1 अक्टूबर से FD के नियम बदलेंगे : RBI का बड़ा फैसला, बैंकों की मनमानी पर लगेगी रोक, जमाकर्ताओं को राहत
रेलवे की ओर से 2 जोडी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी, यात्रियों को होगी सुविधा
अंकित शर्मा हत्याकांड: कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला, ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद
हमास और ट्रम्प के बीच निशस्त्रीकरण का ऐतिहासिक समझौता, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना
8,047 मीटर ऊंची ब्रॉड पीक पर बड़ा हादसा: हिमस्खलन में निर्मल पुरजा समेत अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहियों का दल लापता, चार शव बरामद
आकाश आनंद को लेकर BSP में बड़ा संदेश, मायावती बोलीं- उम्मीदवारों का अंतिम चयन मेरा फैसला, अफवाहों से रहें दूर