जयपुर रेंज में 15 दिन का ऑपरेशन एंटी वेनम आज से होगा शुरू : मादक पदार्थ बेचान के हॉट स्पॉट चिह्नित, होगी धर-पकड़

जीरो फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट की श्रेणियों में चिह्नित किया है

जयपुर रेंज में 15 दिन का ऑपरेशन एंटी वेनम आज से होगा शुरू : मादक पदार्थ बेचान के हॉट स्पॉट चिह्नित, होगी धर-पकड़

जयपुर रेंज में नशे के खिलाफ पुलिस का 15 दिन का ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम’ रविवार से शुरू होगा, जो 31 मार्च तक चलेगा। अभियान में मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर सख्त कार्रवाई होगी। अपराध रिकॉर्ड के आधार पर थानों को हाई, मीडियम, लो और जीरो फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट में बांटा गया है। आईजी राहुल प्रकाश ने एनडीपीएस मामलों में जीरो टॉलरेंस के निर्देश दिए हैं।

जयपुर। जयपुर रेंज में मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर रोक लगाने के लिए पुलिस 15 दिन का विशेष अभियान चलाएगी। रविवार से 31 मार्च तक चलने वाले इस अभियान को ‘ऑपरेशन एंटी-वेनमनाम दिया गया है। इसमें नशे के कारोबार से जुड़े बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जयपुर रेंज के तहत आने वाले विभिन्न जिलों में दर्ज आपराधिक मामलों के आधार पर पुलिस ने थानों को हाई-मीडियम, लो और जीरो फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट की श्रेणियों में चिह्नित किया है।

जयपुर ग्रामीण: जिले में हाई फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट की श्रेणी में शाहपुरा, मनोहरपुर, आंधी, चंदवाजी और सामोद थाने शामिल हैं। मीडियम फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट में अमरसर, रायसर, गोविंदगढ़, कालाडेरा, रेनवाल, जोबनेर,  फुलेरा, रेनवाल माजी, फागी, और मौखमपुरा शामिल हैं। लो फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट में जमवारामगढ़ और मौजमाबाद हैं।

भिवाड़ी: जिले में भिवाड़ी थाना 10 प्रकरणों के साथ हाई फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट है। मीडियम में भिवाड़ी फेज-3, चौपानकी, शेखपुर और टपूकड़ा थाना क्षेत्र हैं।

अलवर: मीडियम फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट में कोतवाली, शिवाजी पार्क, राजगढ़ और वैशाली नगर हैं। लो फ्रीक्वेंसी में एनईबी, रामगढ, बगड़ तिराया, सदर, मालाखेड़ा, अकबरपुर, थानागाजी, बड़ौदा मेव, गोविंदगढ़, कठूमर, खेड़ली, धौलागढ़ देवी और टहला थाना क्षेत्र हैं।

Read More पीडब्ल्यू वाला ने जेईई मेन्स 2026 सेंशन—2 के टॉपर्स की सफलता का बड़े स्तर पर मनाया जश्न

कोटपूतली-बहरोड़: कोटपूतली हाई फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट और मीडियम में प्रागपुरा, विराटनगर, नारायणपुर, मांडण, नीमराना और शाहजहांपुर थाना क्षेत्र शामिल हैं।

Read More आदर्श कोऑपरेटिव घोटाले पर गहलोत का बड़ा हमला: AAG की भूमिका पर उठाए गंभीर सवाल, कहा-रोपियों की पैरवी कर रही फर्म से जुड़े हैं AAG, सरकार को तुरंत करना चाहिए एक्शन

झुंझुनूं: झुंझुनूं मीडियम हॉटस्पॉट में चिड़ावा, पिलानी, सिंघाना और मेहाड़ा हैं। 

Read More जयपुर में थ्री डिजिट घोटाला : 2129 वाहनों के रिकॉर्ड में छेड़छाड़ करने वाला कर्मचारी गिरफ्तार, 40 कर्मचारी और ठेकेदार नामजद 

सीकर: सीकर में हाई फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट में कोतवाली, उद्योग नगर, अजीतगढ़ और थोई थाना क्षेत्र चिन्हित हैं जबकि मीडियम हॉटस्पॉट में गोकुलपुरा, सदर, कोतवाली फतेहपुर, सदर फतेहपुर, रामगढ़ सेठान, लक्ष्मणगढ़, रींगस, दांतारामगढ़, कोतवाली नीमकाथाना और सदर नीमकाथाना शामिल हैं।

खैरथल-तिजारा और दौसा में अपराध ज्यादा: राजस्थान के खैरथल-तिजारा और दौसा जिलों में दर्ज प्रकरणों के आधार पर पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों को हाई, मीडियम, लो और जीरो फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित है। कोटकासिम थाना को मीडियम फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट माना है, जहां तीन प्रकरण दर्ज हैं। लो फ्रीक्वेंसी में खैरथल, किशनगढ़, तातारपुर और मुंडावर थाना क्षेत्र शामिल हैं, जहां 1 से 2 प्रकरण दर्ज हैं।

दौसा: जिले में अपराध के मामलों की संख्या अधिक रही। हाई फ्रीक्वेंसी हॉटस्पॉट में कोतवाली थाना 12 प्रकरणों के साथ सबसे ऊपर रहा जबकि महवा और लालसोट थाना क्षेत्रों में 8-8 प्रकरण दर्ज किए गए। 

इनका कहना है...

यह अभियान ड्रग फ्री राजस्थान के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए चलाया जाएगा। सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत आने वाले मादक पदार्थों के उत्पादन, निर्माण, कब्जा, बिक्री, व्यापार, परिवहन और सेवन के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

-राहुल प्रकाश, आईजी रेंज जयपुर

Tags: operation

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं उत्तर प्रदेश में युवती के साथ कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर सियासत तेज : हर बार अपराधियों को संरक्षण और पीड़ितों को मिलती है प्रताड़ना, राहुल गांधी कहा- सरकार को सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं
दुष्कर्म-हत्या मामले पर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी ने यूपी सरकार और केंद्र पर हमला बोलते हुए आरोप...
भाजपा की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाली छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना : आरोपी के मोबाइल में मिले बालिकाओं के अश्लील वीडियो, गहलोत बोले- पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर बढ़ती है अपराधियों की हिम्मत
महिला विरोधी है भाजपा सरकार : देश में बढ़ रहे महिला अत्याचार, सारिका ने कहा- सरकार का शासन पर कोई प्रभाव नहीं
भाजपा की ओर से जारी तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं : आप करेगी मानहानि का मुकदमा, संजय सिंह ने कहा- झूठ फैलाने का काम करती है भाजपा
सोलर प्लांट लगाने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी : 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पैसे लेकर नहीं लगाया प्लांट
उत्तर प्रदेश में ट्रेलर से टकराई अनियंत्रित कार : हादसे में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत, समारोह से वापस आ रहे थे सभी लोग
ठाकरे के साथ नहीं हुई कोई गुप्त बैठक : इस तरह के दावे राजनीतिक रूप से प्रेरित, फडणवीस ने कहा- हमारे बीच छिपाने जैसा कुछ नहीं