6 माह पहले पदोन्नत 16 ड्रग अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, रिक्त पदों पर हुई तैनाती
पदोन्नति के बाद से उनकी पोस्टिंग लंबित थी
औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने करीब 6 माह पहले पदोन्नत हुए 16 ड्रग अधिकारियों को विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दे दी। ये अधिकारी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर से असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर बने थे, उनकी नियुक्ति लंबित थी। विभाग के अनुसार रिक्त पद भरने से दवा गुणवत्ता की निगरानी मजबूत होगी।
जयपुर। औषधि नियंत्रण (ड्रग) आयुक्तालय ने करीब 6 माह पहले पदोन्नत हुए 16 ड्रग अधिकारियों को आखिरकार पोस्टिंग दे दी है। विभाग ने इन अधिकारियों को विभिन्न जिलों में लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्त किया है।
जानकारी के अनुसार, ये अधिकारी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर (डीसीओ) से असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) पद पर पदोन्नत हुए थे, लेकिन पदोन्नति के बाद से उनकी पोस्टिंग लंबित थी। अब विभाग ने आदेश जारी करते हुए सभी 16 अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर दिया है।
विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रिक्त पदों पर नियुक्ति होने से औषधि नियंत्रण व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और दवा गुणवत्ता की निगरानी के साथ विभागीय कार्यों में तेजी आएगी।
Related Posts
Post Comment
Latest News
29 Jun 2026 19:02:03
औषधि नियंत्रण आयुक्तालय ने करीब 6 माह पहले पदोन्नत हुए 16 ड्रग अधिकारियों को विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दे दी।...
दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, इलेक्ट्रिक कारों पर 100% रोड टैक्स माफ

Comment List