छात्रहितों को लेकर जेएनवीयू प्रशासन से 16 सूत्रीय मांगें, शीघ्र समाधान की मांग
मुख्य द्वार पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने से विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित।
जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन को 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में विद्यार्थियों ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने से विद्यार्थियों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में प्रमुख रूप से नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत संचालित सेमेस्टर प्रणाली को समय पर पूर्ण करने एवं परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने की मांग की गई है। साथ ही पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू करने, फीस में किसी भी प्रकार की वृद्धि नहीं करने तथा सभी पाठ्यक्रमों की फीस को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने की बात कही गई। विद्यार्थियों ने यूजी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने, विषय चयन के लिए एक ही फॉर्म में विकल्प देने एवं यूजी/पीजी कक्षाओं में रीवैल्यूएशन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग भी रखी।
कला संकाय में संसाधनों के अभाव में फैकल्टी विभाजन को अनुचित बताते हुए इसे यथावत रखने पर जोर दिया गया। ज्ञापन में प्रवेश प्रक्रिया को पूर्णतः पेपरलेस करने, फीस रिफंड प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने एवं प्रवेश के बाद विद्यार्थियों को शीघ्र आईडी कार्ड उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। इसके अलावा विश्वविद्यालय परिसरों में खराब पड़ी लाइट, पंखे, वायरिंग व अन्य संसाधनों की मरम्मत, छात्रावासों का निरीक्षण एवं आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने की बात कही गई। विद्यार्थियों ने कला संकाय की फिजिकल कक्षाएं नए परिसर में संचालित करने, सभी परिसरों में ई-मित्र व कैंटीन पुनः शुरू करने तथा बंद पड़ी विभागीय लाइब्रेरियों को फिर से चालू करने की भी मांग रखी। साथ ही नए परिसर के पाली रोड स्थित मुख्य द्वार पर स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग।

Comment List