सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल

कार में सवार अन्य 3 लोग बाल-बाल बचे

सड़क पर टूटे पेड़ से टकराई कार : पलटने से 2 लोगों की मौके पर ही मौत, अन्य 3 लोग घायल

पदमपुर-श्रीकरणपुर मार्ग पर पेड़ की टूटी शाखा से टकराकर एक कार पलट गई। हादसे में कश्मीर सिंह और पवन की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार पांच लोग गांव से श्रीनगर जा रहे थे। चक 47-50 जीजी के बीच हुए इस हादसे में तीन लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस जांच कर रही है।

श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर जिले में पदमपुर श्रीकरनपुर मार्ग पर सड़क पर पेड़ की टूटकर गिरी शाखा से एक कार के टकराकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सू्त्रों ने शनिवार को बताया कि कार में सवार 5 लोग अपने गांव से पदमपुर के नजदीक गांव श्रीनगर जा रहे थे।

पदमपुर-श्रीकरणपुर मार्ग पर चक 47 और 50 जीजी  के बीच एक वेयरहाउस के पास अचानक एक पेड़ की शाखा टूटकर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही कार उससे टकराकर पलट गई। घटना में कश्मीर सिंहऔर पवनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य 3 लोग बाल-बाल बच गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Read More शोभायात्रा : गुलाबी नगरी में गूंजे भगवान परशुराम के जयकारे; पौराणिक झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं, सबसे आगे प्रथम पूज्य की झांकी 

 

 

Read More क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास : मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी, एक आरोपी फरार

Tags: spot

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में हंगामा : सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जानबूझकर जनता को गुमराह करने लगाया आरोप महिला आरक्षण पर यूपी विधानसभा में हंगामा : सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, जानबूझकर जनता को गुमराह करने लगाया आरोप
उत्तर प्रदेश विधानसभा में महिला आरक्षण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार टकराव हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
आईपीएल-2026 : मुम्बई इंडियंस को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने लगाया जीत का छक्का, हेनरिक क्लासन रहे प्लेयर ऑफ द मैच
जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट लेट : कोलकाता की 5 घंटे देरी से, चंडीगढ़ फ्लाइट भी प्रभावित
मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर