25 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती जल्द, 5 साल संविदा के बाद मिलेगी स्थायी नियुक्ति

शहरी सफाई व्यवस्था बेहतर

25 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती जल्द, 5 साल संविदा के बाद मिलेगी स्थायी नियुक्ति
राज्य सरकार जल्द ही 25 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती करने जा रही। इस बार चयनित अभ्यर्थियों को सीधे स्थायी नियुक्ति नहीं दी जाएगी, बल्कि पहले पांच वर्ष तक संविदा पर कार्य करना होगा। इस अवधि में उनके कार्य प्रदर्शन, अनुशासन और जिम्मेदारियों के निर्वहन का मूल्यांकन। संतोषजनक प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को बाद में नियमित किया जाएगा।

जयपुर। राज्य सरकार जल्द ही 25 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती करने जा रही है। इस बार चयनित अभ्यर्थियों को सीधे स्थायी नियुक्ति नहीं दी जाएगी, बल्कि पहले पांच वर्ष तक संविदा पर कार्य करना होगा। इस अवधि में उनके कार्य प्रदर्शन, अनुशासन और जिम्मेदारियों के निर्वहन का मूल्यांकन किया जाएगा। संतोषजनक प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को बाद में नियमित किया जाएगा। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान संविदा भर्ती नियम-2022 के तहत भर्ती प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है और जल्द ही विज्ञप्ति जारी होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार भर्ती को सरकार के वार्षिक भर्ती कैलेंडर में शामिल किया जा चुका है तथा कर्मचारी संगठनों और नगरीय निकायों से सुझाव भी लिए गए हैं। इस भर्ती में किसी विशेष समाज को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी। नियुक्तियां सामान्य आरक्षण व्यवस्था के अनुसार की जाएंगी, जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग सहित सभी पात्र अभ्यर्थियों को नियमानुसार लाभ मिलेगा।

विवादों में रही भर्ती: सफाईकर्मी भर्ती पिछले पांच वषार्ें से विवादों में रही है। फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्रों और अन्य शिकायतों के कारण पूर्व में दो बार भर्ती प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी थीं। वहीं सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सफाईकर्मियों से केवल सफाई संबंधी कार्य ही कराए जाएं ताकि शहरी सफाई व्यवस्था बेहतर बनी रहे। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता 29 जून को होगा यमुना जल परियोजना का एमओए, अमित शाह की मौजूदगी में राजस्थान-हरियाणा करेंगे समझौता
यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच 29 जून को नई दिल्ली में एमओए पर हस्ताक्षर। केंद्रीय...
अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की साज़िश नाकाम, कर्नाटक में दबोचा संदिग्ध आतंकी
विलायती बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव
दिल्ली में पुलिस की लॉरेंस बिश्नोई-अनिल पंडित गिरोह से मुठभेड़ : फायरिंग में 2 शूटर घायल, वारदात को अंजाम देने आए थे दोनों
रंजिश में दो बाइक सवार भाइयों को पीटा :  7.5 लाख रुपए लूटकर ले गए बदमाश, पैरों में मारी गोली
इंग्लैंड दौरे पर अलग ड्रेसिंग रूम का उपयोग करेंगे वैभव सूर्यवंशी, आईसीसी और ईसीबी के अंडर-16 सुरक्षा नियमों के तहत लिया गया फैसला
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, आमने सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान और फिर....