राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी : 6 करोड़ की 250 महंगी घड़ियां ले उड़े बदमाश, वारदात से पुलिस महकमे मेें हड़कंप

सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस

राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी : 6 करोड़ की 250 महंगी घड़ियां ले उड़े बदमाश, वारदात से पुलिस महकमे मेें हड़कंप
बजाज नगर थाना क्षेत्र के टोंक रोड स्थित ‘द वॉच फैक्ट्री’ शोरूम से राडो कंपनी की करीब 250 महंगी घड़ियां चोरी। चोरी का शुरुआती अनुमान करीब 6 करोड़ रुपए। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की। CCTV फुटेज खंगाली जा रही।

जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में टोंक रोड स्थित ‘द वॉच फैक्ट्री’ शोरूम में देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। शोरूम से राडो कंपनी 250 महंगी घड़ियां चोरी हो गई। चोरी हुए माल की कीमत करीब 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आंकड़ा स्टॉक मिलान के बाद ही स्पष्ट होगा।

वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल का निरीक्षण किया। विशेष पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

काउंटर में मिले खाली बॉक्स, घड़ियां गायब :

शोरूम के अंदर कई जगह सामान बिखरा हुआ मिला। काउंटर में रखे घड़ियों के बॉक्स खाली पाए गए, जबकि उनमें मौजूद महंगी घड़ियां गायब थीं। राडो की कई घड़ियों की कीमत लाखों रुपए तक बताई जाती है, जिसके चलते चोरी की शुरुआती कीमत करोड़ों में आंकी गई है।

Read More वायदा बाजार में तेजी का असर : चांदी हुई महंगी और सोना स्थिर, जानें क्या है भाव  

सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाश रही पुलिस :

Read More  सर्विस रोड पर भीषण सड़क हादसा : ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 2 लोगों की मौत; 2 गंभीर घायल

पुलिस ने शोरूम के साथ-साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगालना शुरू कर दिया है। फुटेज के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात कब हुई, इसमें कितने लोग शामिल थे और आरोपियों ने शोरूम में प्रवेश तथा बाहर निकलने के लिए किस रास्ते का इस्तेमाल किया। पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्ध लोगों और वाहनों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। अलग-अलग टीमें संभावित सुराग जुटाने में लगी हुई हैं।

Read More रसोई गैस की ई-केवाईसी नहीं तो आज से सब्सिडी नहीं मिलेगी, जानें पूरा मामला 

स्टॉक मिलान के बाद सामने आएगी चोरी की सही कीमत :

फिलहाल, चोरी गई घड़ियों की सटीक संख्या और उनकी कुल कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शोरूम के स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट : एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-मुंबई उड़ान रद्द, यात्री हुए परेशान जयपुर एयरपोर्ट : एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-मुंबई उड़ान रद्द, यात्री हुए परेशान
एयर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर-मुंबई उड़ान संचालन संबंधी कारणों से रद्द रही। मुंबई से जयपुर आने वाली फ्लाइट सुबह 8:05...
कांग्रेस कार्यालयों पर हमले निंदनीय : जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे पुलिस, वेणुगोपाल ने कहा- भाजपा के राज में विरोध करने की आजादी नहीं
वायदा बाजार में तेजी का असर : सोना हुआ महंगा और चांदी स्थिर, जानें क्या है भाव
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में फिर बरसाए बम: हेलमंद एयरस्ट्राइक में 22 लोगों की मौत, 11 से ज्यादा घायल
राडो घड़ी के शोरूम में बड़ी चोरी : 6 करोड़ की 250 महंगी घड़ियां ले उड़े बदमाश, वारदात से पुलिस महकमे मेें हड़कंप
गंडक का रौद्र रूप: ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ 22 सेंटीमीटर ऊपर बहाव, अगले 48 घंटे भारी
ओबीसी राजनीतिक प्रतिनिधित्व आयोग का कार्यकाल बढ़ा, पढ़े पूरी खबर