न्यू सांगानेर रोड पर 260 अतिक्रमण चिह्नित, 210 को नोटिस; 50 पर मौके पर ही कार्रवाई

100 फीट सड़क सीमा की राह में 10 मंदिर भी, आपत्तियों की जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

न्यू सांगानेर रोड पर 260 अतिक्रमण चिह्नित, 210 को नोटिस; 50 पर मौके पर ही कार्रवाई
न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट करने की कवायद के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।

जयपुर। न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट करने की कवायद के तहत जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जेडीए ने सड़क सीमा में कुल 260 अतिक्रमण चिह्नित किए हैं। इनमें से 210 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि सड़क पर एक-दो सीढ़ियां जैसे छोटे अतिक्रमण करने वाले 50 लोगों को नोटिस नहीं दिया गया। ऐसे अतिक्रमणों को मौके पर ही हटाया जा रहा है।

जोन उपायुक्त हेमंत कुमार ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों की पालना में न्यू सांगानेर रोड को 100 फीट करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। नोटिस जारी किए गए 210 अतिक्रमणकारियों में से 124 ने जेडीए में अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए जवाब दिया है। इन आपत्तियों और जवाबों का परीक्षण कराया जा रहा है। परीक्षण पूरा होने के बाद नियमानुसार ठोस कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 100 फीट सड़क सीमा की जद में करीब 10 मंदिर भी आ रहे हैं। इन पर फिलहाल कार्रवाई नहीं की जा रही है। मंदिरों को लेकर बाद में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जेडीए की कार्रवाई के बाद सड़क को चौड़ा करने और यातायात व्यवस्था में सुधार का रास्ता साफ होने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

रेगिस्तान के आसमान में उड़ान : ब्रीडिंग सेंटर के दो गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े, आंखों पर काली पट्टी बांधकर लाया गया रिलीज साइट तक रेगिस्तान के आसमान में उड़ान : ब्रीडिंग सेंटर के दो गोडावण पहली बार जंगल में छोड़े, आंखों पर काली पट्टी बांधकर लाया गया रिलीज साइट तक
डेजर्ट नेशनल पार्क में गोडावण संरक्षण अभियान के तहत दो गोडावणों को पहली बार खुले जंगल में छोड़ा। दोनों पक्षियों...
ज्ञानेश कुमार की मुश्किलें बढ़ीं! केरलम सरकार ने 2006 के आत्महत्या मामले में दिए नए सिरे से जांच के आदेश, सुसाइड नोट में सामने आया था ज्ञानेश कुमार का नाम
दिवाली से पहले चला जेडीए का बुलडोजर : न्यू सांगानेर रोड पर व्यापारियों का विरोध, गुर्जर की थड़ी से एक किमी तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
जयपुर से बेंगलुरु के लिए नई दैनिक फ्लाइट शुरू, यात्रियों को मिला नया विकल्प
न्यू सांगानेर रोड पर 260 अतिक्रमण चिह्नित, 210 को नोटिस; 50 पर मौके पर ही कार्रवाई
गरबा में रहेगा सुरक्षा का कालिका कवच : सादे कपड़ों में महिला पुलिस, डार्क स्पॉट पर सीसीटीवी रखेंगे निगरानी
पंचायती राज चुनाव में ऐतिहासिक जीत का दावा, मदन राठौड़ बोले- ग्रामीण विकास के लिए भाजपा जोड़ेगी पंचायती राज का तीसरा इंजन