म्यूल खातों से ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, थाईलैंड की विदेशी मुद्रा और स्कॉर्पियो बरामद
गेम खिलाने के नाम पर खाते में मंगवाते थे रकम
जयपुर। महेश नगर थाना पुलिस और साइबर सेल जयपुर दक्षिण ने ऑपरेशन म्यूल हंटर के तहत साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन शातिर आरोपियों आदिल बागड़वा निवासी बीकानेर हाल किराएदार महेश नगर, हरिदास स्वामी निवासी चूरू हाल मानसरोवर और लक्ष्मण दास स्वामी निवासी चूरू हाल मानसरोवर को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 1.50 लाख रुपए नकद, थाईलैंड की विदेशी मुद्रा, एक स्कॉर्पियो कार, एटीएम कार्ड और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे। गिरोह के सदस्य जयपुर शहर के पॉश इलाकों में चाय की थड़ियों पर बैठकर स्कूल-कॉलेज के छात्रों और अन्य लोगों से उनके बैंक खाते और मोबाइल नंबर संबंधी जानकारी लेते थे।
गेम खिलाने के नाम पर खाते में मंगवाते थे रकम
आरोपी आम लोगों को फर्जी वेबसाइटों के जरिए गेम खिलाने के नाम पर झांसे में लेते थे। इसके बाद उनकी जानकारी के बिना म्यूल खातों में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करवाते थे।खाताधारकों को इस बात की जानकारी नहीं होती थी कि उनके खातों का इस्तेमाल किस तरह की रकम के लेन-देन के लिए किया है।

Comment List