ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 3 की मौत : मृतकों में पिता-पुत्र और दामाद, भतीजा गंभीर घायल, ढाबे पर गए थे आलू- टिक्कड़ खाने

अस्पताल में भर्ती कराया

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार 3 की मौत : मृतकों में पिता-पुत्र और दामाद, भतीजा गंभीर घायल, ढाबे पर गए थे आलू- टिक्कड़ खाने

वापसी में लपावली मार्ग के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा मनीष घायल हो गया।

हिंडौन सिटी। लपावली मार्ग पर रविवार देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता, पुत्र और दामाद की मौत हो गई, वहीं भतीजा घायल हो गया। मृतकों की पहचान अलीपुरा निवासी यशवेंद्र जाटव, उसके पुत्र गौरव तथा मिल्कीपुरा निवासी दामाद धर्मेंद्र जाटव के रूप में हुई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चारों अपने गांव अलीपुरा से पनबेडा गांव स्थित एक ढाबे पर आलू- टिक्कड़ खाने गए थे।

वापसी में लपावली मार्ग के पास सामने से रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि भतीजा मनीष घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से अलीपुरा और  मिल्कीपुरा गांव में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

Tags: collision

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल