मुंबई के लिए जयपुर से आज से 3 नई फ्लाइट, अब रोजाना 8 उड़ानें

जयपुर-मुंबई मार्ग पर 3 नई उड़ानें शुरू

मुंबई के लिए जयपुर से आज से 3 नई फ्लाइट, अब रोजाना 8 उड़ानें
जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाई संपर्क मजबूत करते हुए 3 नई उड़ानें शुरू की गई हैं। इससे दोनों शहरों के बीच दैनिक सीधी उड़ानों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है। नई फ्लाइट्स में एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस शामिल हैं, जिससे यात्रियों को पूरे दिन यात्रा के बेहतर विकल्प मिलेंगे।

जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए हवाई कनेक्टिविटी मंगलवार से और मजबूत हो गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई रूट पर 3 नई फ्लाइट्स शुरू हो रही हैं। इसके साथ ही जयपुर और मुंबई के बीच रोजाना संचालित होने वाली फ्लाइट्स की संख्या 5 से बढ़कर 8 हो जाएगी। नई उड़ानों में एक एयर इंडिया की फ्लाइट शामिल है। यह फ्लाइट मुंबई से रात 11:10 बजे जयपुर पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 6 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होगी।

वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की नई फ्लाइट सुबह 8 बजे मुंबई से जयपुर पहुंचेगी और महज 35 मिनट बाद सुबह 8:35 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होगी। इसके अलावा एयर इंडिया की एक अन्य फ्लाइट मुंबई से शाम 6:50 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह फ्लाइट जयपुर से शाम 7:40 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। नई उड़ानों के शुरू होने से मुंबई जाने वाले यात्रियों को दिनभर में अधिक विकल्प मिल सकेंगे। इससे जयपुर-मुंबई रूट पर हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Post Comment

Comment List

Latest News

तमिलनाडु में 'मुफ़्त नाश्ता योजना' का विस्तार : CM विजय ने खुद परोसा बच्चों को नाश्ता, योजना का मकसद- बच्चे भूखे न रहें और अपनी पढ़ाई पर दे सकें ध्यान तमिलनाडु में 'मुफ़्त नाश्ता योजना' का विस्तार : CM विजय ने खुद परोसा बच्चों को नाश्ता, योजना का मकसद- बच्चे भूखे न रहें और अपनी पढ़ाई पर दे सकें ध्यान
मुख्यमंत्री विजय ने कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों के लिए ‘पेरुंथलैवर कामराजर मुफ्त नाश्ता योजना’ का विस्तार शुरू...
इंटरनेशनल मार्केट में नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
असर खबर का : बारिश से उखड़ी सड़कों पर पैचवर्क शुरू, वाहन चालकों को जल्द मिलेगी दचकों से राहत
सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम
अफगानिस्तान ने किया पाकिस्तानी प्रभारी राजदूत को तलब: हवाई हमलों पर जताया विरोध, 3 स्थानिय नागरिकों की मौत
एशियन गेम्स फाइनल में स्मृति मंधाना का ऐतिहासिक कमाल, 11 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
100 फीट सड़क की कार्रवाई के विरोध में बाजार बंद, व्यापारियों ने जताया आक्रोश