नशीली टेबलेट और डोडा पोस्त के साथ 3 तस्कर दबोचे, वर्षो से चल रहे फरार

तस्करों से पूछताछ जारी

नशीली टेबलेट और डोडा पोस्त के साथ 3 तस्कर दबोचे, वर्षो से चल रहे फरार

एएनटीएफ ने प्रदेश में अलग-अलग तीन कार्रवाई कर तीन तस्करों को गिरफ्तार। इन सभी से पूछताछ की जा रही। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ ने गठन के बाद अवैध मादक पदाथोंर् की धरपकड़ के साथ ही वर्षो से फरार चल रहे मादक द्रव्य के इनामी तस्कर व अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया। 

जयपुर। एएनटीएफ ने सोमवार को प्रदेश में अलग-अलग तीन कार्रवाई कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। एएनटीएफ आईजी विकास कुमार ने बताया कि एएनटीएफ ने गठन के बाद अवैध मादक पदाथोंर् की धरपकड़ के साथ ही वर्षो से फरार चल रहे मादक द्रव्य के इनामी तस्कर व अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

पहली कार्रवाई
एएनटीएफ जालोर को सूचना मिली कि सांचौर में मां लक्ष्मी मेडीकल एण्ड जनरल स्टोरपर प्रतिबन्धित दवाइयों की बिक्री की जाती है। इस पर टीम ने एक सदस्य को बोगस ग्राहक बनाकर भेजा। दवाई मांगी तो मालिक ने उसे प्रतिबंधित दवाइयां दे दीं हैं। इस पर टीम ने दबिश देकर गिरीश कुमार (50) निवासी सांचौर जालोर को दबोच लिया। 

दूसरी कार्रवाई
एएनटीएफ टीम ने चाड़ों का बड़िया गांव में डोडा-पोस्त की तस्कर सम्पत (31) निवासी मसूदा बीकानेर को गिरफ्तार किया। उससे तीन किलोग्राम डोडा-चूरा बरामद किया। 

तीसरी कार्रवाई
एएनटीएफ  टीम भीलवाड़ा ने गांव गोराना में दबिश देकर रतन (24) निवासी करेड़ा भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर दो किलो डोडा-चूरा बरामद किया। 

Read More राजस्थान हाईकोर्ट में फिर बम ब्लास्ट की धमकी : कर्मचारियों को बाहर सुरक्षित निकाला, कई बार मिल चुके धमकी भरे ई-मेल

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और महंगाई से ठप हुए छोटे कारोबार, मजदूरों का पलायन तेज
लखनऊ में रसोई गैस की किल्लत और आसमान छूती कीमतों ने छोटे दुकानदारों और प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी...
10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित : शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने किया जारी, पहली बार 12वीं से पहले घोषित
टेक्सास रिफाइनरी में भीषण विस्फोट: लोगों को करीबी ठिकाने में शरण लेने की सलाह, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
खाडी युद्ध के प्रभाव को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा, मनीष तिवारी ने कहा-ईंधन, खाद्यान और दवाईयों की कीमतों में आने वाले समय में होने वाली वृद्धि पर सरकार को बतानी चाहिए योजना
सरड़ा माइक्रो स्टोरेज टैंक के लिए 73.61 हेक्टेयर भूमि अवाप्ति, 6 गांव होंगे प्रभावित
टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव : अब यात्रियों का समय के अनुसार कटेगा पैसा, पढ़ें रेलवे कितना देगा रिफंड
अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्ष जारी: तेहरान में अब तक 600 लोगों की मौत, जान-माल का भारी नुकसान