बेसमेंट में धंसी मिट्टी : 3 महिला मजदूरों की मौत, 20 मिनट के बाद रेस्क्यू

मजदूरों की मदद से जेसीबी द्वारा मिट्टी हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला

बेसमेंट में धंसी मिट्टी : 3 महिला मजदूरों की मौत, 20 मिनट के बाद रेस्क्यू
करणी विहार क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के 40 फीट गहरे बेसमेंट में मिट्टी धंसने से तीन महिला मजदूरों की मौत हो गई। लंच के बाद काम शुरू करते ही हादसा हुआ। 20 मिनट के रेस्क्यू के बाद महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक महिलाएं बिहार और झारखंड की निवासी थीं। सुरक्षा में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में गुरुवार दोपहर एक निर्माणाधीन भवन के 40 फीट गहरे बेसमेंट में मिट्टी धंसने से 3 महिला मजदूरों की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं बेसमेंट में काम कर रही थीं। करीब 20 मिनट के रेस्क्यू के बाद उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांधी पथ वेस्ट स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के लिए खोदे गए 35 से 40 फीट गहरे बेसमेंट की एक साइड अचानक ढह गई। मिट्टी के मलबे में नीचे काम कर रही तीन महिला मजदूर दब गईं। रेस्क्यू टीम और मजदूरों की मदद से जेसीबी द्वारा मिट्टी हटाकर महिलाओं को बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। हादसा गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हुआ। मजदूर लंच के बाद दोबारा काम पर लौटे ही थे कि अचानक मिट्टी का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। यह दुर्घटना जयपुर के करणी विहार थाना क्षेत्र में गांधी पथ वेस्ट स्थित एक निर्माणाधीन बहुमंजिला भवन के परिसर में हुई, जहां बेसमेंट निर्माण का कार्य चल रहा था।

क्यों हुआ हादसा

प्रारंभिक जांच में बेसमेंट की खुदाई के दौरान पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं होने की आशंका जताई जा रही है। जिस स्थान पर महिलाएं काम कर रही थीं, वहां की दीवार के समीप अचानक मिट्टी खिसकने से पूरा हिस्सा ढह गया।

कैसे हुआ रेस्क्यू

Read More मिस राजस्थान : 6500 प्रतिभागियों में से चुनी गई 28 प्रतिभाशाली युवतियां

मिट्टी धंसने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। जेसीबी मशीन की सहायता से करीब 20 मिनट तक राहत कार्य चलाया गया। महिलाओं को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से एसएमएस अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मजदूरों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कुछ सुपरवाइजर और अन्य कर्मचारी मौके से चले गए। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More नाबालिग बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत : अपार्टमेंट में मिली लाश, धरने पर बैठे परिजन

कौन थे पीड़ित

Read More मोहब्बत की दुकान से निकला पैगाम, पायलट बोले- गहलोत को जितना प्यार वैभव से उतना ही मुझसे

हादसे में मृत महिलाओं की पहचान 20 से 25 वर्ष आयु वर्ग की आनुति कुमारी औरंगाबाद बिहार, सुनीता देवी गया बिहार और प्रतिमा कुमारी निवासी झारखंड के रूप में हुई है। तीनों अपने पतियों के साथ पिछले महीने से इस निर्माण स्थल पर मजदूरी कर रही थीं।

Tags: basement

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल कालाबाजारी रोकने के लिए सरकार का नया आदेश, पेट्रोल पंप पर एक दिन में मिलेगा एक वाहन को अधिकतम 200 लीटर डीजल
सरकार ने पेट्रोल-डीजल की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए नया आदेश जारी किया है। अब पेट्रोल पंप पर किसी...
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का ब्रुसेल्स दौरा, IIAS अध्यक्ष पद का एक वर्ष पूरा
फीफा विश्वकप-2026 : जापान को लगा बड़ा झटका, चोटिल वातारु एंडो विश्वकप से हुए बाहर, संन्यास की घोषणा की
सरकार ने परमाणु ऊर्जा से जुड़ी वस्तुओं के आयात पर माफ किया सीमा शुल्क, वित्त मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
1.56 करोड़ की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
हार्ट अटैक से पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा का निधन : 49 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने जताया दुख
शहरी सेवा शिविरों में बड़ी राहत : बकाया लीज राशि पर 60% छूट, पुरानी किराए की दुकानों का होगा नियमन