आज से शुरू होगा जवाहर कला केन्द्र का 33वां स्थापना दिवस समारोह, तीन दिन तक सजेगी कला की महफिल

आयोजन में आमजन के लिए प्रवेश निशुल्क

आज से शुरू होगा जवाहर कला केन्द्र का 33वां स्थापना दिवस समारोह, तीन दिन तक सजेगी कला की महफिल

जवाहर कला केन्द्र का 33वां स्थापना दिवस समारोह आज से भव्य रूप में शुरू हो रहा है। 8 से 10 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कला और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र का 33वां स्थापना दिवस समारोह आज बुधवार से भव्य रूप में शुरू हो रहा है। 8 से 10 अप्रैल तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कला और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। समारोह के पहले दिन आज शाम 6 बजे रंगायन सभागार में बाल लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

गुरु-शिष्य परंपरा के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न अंचलों के बाल कलाकार डांडी गैर, शेखावाटी चंग, पारंपरिक मांगलिक गीत और लोक नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति देंगे। आगामी दिनों में 9 अप्रैल को ताल वाद्य कचहरी और 10 अप्रैल को फिल्म प्रदर्शन के साथ घूमर, भवाई और डेरू नृत्य की प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी। आयोजन में आमजन के लिए प्रवेश निशुल्क रखा गया है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद ले सकें।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग ने केरल चुनाव से पहले स्टार प्रचारकों के मीडिया से बात करने पर लगाई रोक : राजनैतिक दलों और मीडिया संगठनों को निर्देशों का पालन करने का निर्देश, चुनावी मानदंडों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना उद्देश्य चुनाव आयोग ने केरल चुनाव से पहले स्टार प्रचारकों के मीडिया से बात करने पर लगाई रोक : राजनैतिक दलों और मीडिया संगठनों को निर्देशों का पालन करने का निर्देश, चुनावी मानदंडों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करना उद्देश्य
केरल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले चुनाव आयोग सख्त हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. रतन यू. केलकर के...
युद्धविराम विश्व शांति के लिए बड़ा दिन : ट्रंप ने कहा-अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में करेगा मदद
पांच बच्चों की मौत का मामला : सैंपलों की न्यूरोपैनल जांच, सभी नेगेटिव ; चिकित्सा टीमों का घर-घर सर्वे जारी
मुद्रा योजना ने युवाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में लाभकारी सिद्ध हुई योजना, मोदी ने आत्मनिर्भरता और युवा सशक्तिकरण पर दिया जोर
आरबीआई का फैसला : रेपो दर 5.25 प्रतिशत पर स्थिर, मल्होत्रा ने कहा- जीडीपी में 6.9 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान
अमेरिका ने की युद्व विराम की घोषणा, पढ़ें युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान ने क्या रखीं शर्ते ?  
चांदी 13,000 रुपए और शुद्ध सोना 4,200 रुपए महंगा, फिर नई ऊंचाई पर पहुंचे सोना और चांदी