35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव

ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच में जुटी पुलिस

35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव
शिवदासपुरा इलाके में रेलवे लाइन के पास करीब 35 वर्षीय युवक का सिर कुचला शव मिलने से सनसनी। पुलिस को आशंका है कि पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। दाएं हाथ पर ‘मोनू’ नाम का टैटू। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर ब्लाइंड मर्डर की जांच शुरू की।

जयपुर। शिवदासपुरा इलाके में सोमवार सुबह रेलवे लाइन के पास करीब 35 वर्षीय युवक का सिर कुचला शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या की गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पहचान और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में डीप फ्रीजर में रखवाया है। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे महल रोड से चंदलाई बांध की ओर जाने वाले रास्ते में रेलवे लाइन के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पर शिवदासपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मौके पर पुलिस को न तो कोई वाहन मिला और न ही हत्या में इस्तेमाल किया गया कोई हथियार बरामद हुआ। मृतक के दाएं हाथ पर मोनू नाम का स्टाइलिश टैटू बना हुआ है।

पुलिस इसी टैटू और मृतक के हुलिए के आधार पर उसकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले को ब्लाइंड मर्डर मानकर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास साक्ष्य जुटाने के साथ ही पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी हत्या किसने तथा किस वजह से की। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर जानकारी जुटा रही हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद केन्द्र सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को बनाया पंगु : व्यवस्थित तरीके से किया खोखला, खड़गे बोले- भारत के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी का भविष्य लापरवाही से किया बर्बाद
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया। एक्स पर उन्होंने कहा...
कांग्रेस ने जारी किया 'जन घोषणा पत्र' : भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी नगर निगम का वायदा, नागरिक सुविधाओं को दी प्रमुखता
शिक्षक भावी पीढ़ी के मार्गदर्शक : अपने ज्ञान से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का करते हे निर्माण, देवनानी ने कहा- बदलते समय में शिक्षकों की भूमिका अधिक महत्वपूर्ण
सुधांशु त्रिवेदी का आरोप : महिला सशक्तिकरण और छात्रों के मुद्दे पर दिखावे की राजनीति करता है 'इंडिया गठबंधन', विद्यार्थियों के हितों को लेकर कांग्रेस के दावों की असलियत उजागर
तेज बारिश के चलते एयरपोर्ट पर 2 फ्लाइट्स की लैंडिंग अटकी, 20 मिनट से ज्यादा होल्ड के बाद सुरक्षित उतरी
शेखावाटी की ऐतिहासिक हवेलियों को मिली वैश्विक पहचान, दीया कुमारी ने कहा- ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत
बोलीविया में सैन्य अड्डे पर भीषण विस्फोट : इमारतों के टूटे शीशें, 10 लोगों की मौत