स्टंटबाजी और हुड़दंग मचाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, दो थार समेत तीन गाड़ियां जब्त

सरियों और पत्थरों से वाहनों में तोड़फोड़

स्टंटबाजी और हुड़दंग मचाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, दो थार समेत तीन गाड़ियां जब्त

पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में सड़क पर स्टंटबाजी कर हुड़दंग मचाने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार। आरोपियों ने तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाकर आमजन की जान खतरे में डाल दी थी।

जयपुर। पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में सड़क पर स्टंटबाजी कर हुड़दंग मचाने और गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले चार शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाकर आमजन की जान खतरे में डाल दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल दो थार और एक स्विफ्ट कार जब्त की है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि 24 मई की रात पत्रकार चौराहे के पास नीमड़ी वाले बालाजी इलाके में कई युवक गाड़ियों के साथ जमा होकर स्टंटबाजी और हुड़दंग कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और चेतक जाब्ता मौके पर पहुंचा। इस दौरान बदमाश तेज गति से गाड़ियां दौड़ाते हुए एक-दूसरे की गाड़ियों में टक्कर मार रहे थे। साथ ही डंडों, सरियों और पत्थरों से वाहनों में तोड़फोड़ कर रहे थे।

पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी गाड़ियां भगाकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने पीछा कर हालात को नियंत्रित किया और बड़ी जनहानि होने से बचाया। मामले में थाना पत्रकार कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त आदित्य काकड़े शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में विकास शर्मा, महेश शर्मा, लेखराज गुर्जर और लोकेश लाम्बा शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो थार और एक काले रंग की स्विफ्ट कार जब्त की है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन से जुड़े आवासों पर ईडी की छापेमारी, जानें क्या है मामला? केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन से जुड़े आवासों पर ईडी की छापेमारी, जानें क्या है मामला?
ईडी ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन और उनके परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।...
जयपुर के ‘राज मंदिर’ में फ्री दिखाई जाएंगी 5 ब्लॉकबस्टर फिल्में
बजट घोषणाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश : शासन सचिव शुचि त्यागी ने पर्यटन, देवस्थान और कला-संस्कृति विभागों की प्रगति समीक्षा बैठक
पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि : पीसीसी मुख्यालय पर कार्यक्रम, कांग्रेसजनों ने की पुष्पांजलि अर्पित
दिल्ली बनी तंदूर! 45°C के करीब पहुंचा पारा, IMD का येलो अलर्ट
स्टंटबाजी और हुड़दंग मचाने वाले 4 बदमाश गिरफ्तार, दो थार समेत तीन गाड़ियां जब्त
उत्तर कोरिया में नए मिसाइल लॉन्चर का परीक्षण, सामरिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का किया विश्लेषण