कार से 45 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद : एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना

एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली

कार से 45 किलो अफीम डोडा चूरा बरामद : एक तस्कर गिरफ्तार, पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना
बिजौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 45 किलो 770 ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। मुखबिर की सूचना पर केसरगंज फोरलेन कट पर कार रोककर तलाशी ली गई। नशीला पदार्थ तीन कट्टों में भरा था। पुलिस ने कार चालक राकेश कुमार, निवासी जांदवा (चूरू), को गिरफ्तार कर लिया।

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार से 45 किलो 770 ग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस सू्त्रों ने रविवार को बताया कि शनिवार को पुलिस को मुखबिर से तस्करी की सूचना मिली।

इस पर पुलिस दल ने केसरगंज फोरलेन कट पर नाकाबंदी की और एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली, तो कार में 3 कट्टों में भरा हुआ कुल 45 किलो 770 ग्राम डोडा चूरा मिला। पुलिस ने बताया कि कार चालक राकेश कुमार निवासी जांदवा, थाना रतनगढ़, जिला चूरू को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Tags: smuggler

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया ऑनलाइन धमकी देकर 4 लाख रुपए की ठगी : आरोपी ने दी चोट पहुंचाने की धमकी, पीड़ित को डराया
जयपुर के मालवीय नगर इलाके में साइबर अपराधियों ने एक युवक को डरा-धमकाकर 4 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को...
ईरान से तनाव के बीच अमेरिका में हथियारों का संकट: पैट्रियट मिसाइलों का स्टॉक 1,700 से कम, पेंटागन ने बढ़ाई सप्लाई
भाजपा सरकार खिलाड़ियों के प्रति उदासीन, जूली ने कहा- अरुंधति चौधरी के स्वागत पर एयरपोर्ट नहीं पहुंचा कोई सरकारी प्रतिनिधि
आदिवासी इस देश के पहले मालिक : उनकी ऐतिहासिक संस्कृति भारत की अमूल्य धरोहर, राहुल गांधी बोले- अधिकार और सम्मान की लड़ाई में कांग्रेस उनके साथ
डीएसटी की कार्रवाई : खेत को चारों तरफ से घेरा, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार
आबादी क्षेत्र में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत : गाय का किया शिकार, लोग घरों में कैद
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर PM मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद, बोले- उनका साहस हर भारतीय को प्रेरित करता रहेगा