48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?

2 सप्ताह से जंगल में नहीं दिखा बोल्ड साइटिंग का बादशाह

48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?
झालाना जंगल सफारी का चर्चित लेपर्ड राणा दो सप्ताह से अधिक समय से नजर नहीं आया। वन विभाग ने उसकी तलाश के लिए 16 वनकर्मियों की चार टीमें तैनात की। संभावित ठिकानों पर 48 कैमरे लगाए।

जयपुर। झालाना के जंगल में सब कुछ है, लेकिन नजर नहीं आ रहा तो सफारी का सबसे चर्चित चेहरा लेपर्ड राणा। जिस राणा को देखने के लिए पर्यटक सफारी के दौरान कैमरे थामे इंतजार करते हैं, वही राणा पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से नजर नहीं आया है। अब सवाल यही है कि आखिर जंगल का यह ‘स्टार’ कहां गायब हो गया? क्या उसने अपना ठिकाना बदल लिया है या जंगल के किसी ऐसे हिस्से में चला गया है, जहां तक पहुंचना वनकर्मियों के लिए चुनौती बना हुआ है?

16 वनकर्मी, चार टीमें और तलाश जारी :

राणा की तलाश के लिए वन विभाग ने चार-चार वनकर्मियों के चार दल बनाए हैं। ये टीमें अलग-अलग शिफ्टों में रोजाना जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। यानी राणा की एक झलक पाने के लिए 16 वनकर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक उसकी मौजूदगी का पता नहीं चल पाया है।

48 कैमरे... अब इन्हीं पर टिकी उम्मीदें :

Read More जयपुर एयरपोर्ट : इंडिगो ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज, त्योहारों पर और महंगी होगी हवाई यात्रा

राणा की आवाजाही वाले संभावित ठिकानों पर करीब 48 कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का मकसद उसकी मूवमेंट दर्ज करना है। वन विभाग को उम्मीद है कि किसी न किसी कैमरे में राणा की मौजूदगी कैद हो सकती है। हर गुजरते दिन के साथ उसकी तलाश और दिलचस्प होती जा रही है।

Read More शहरी सेवा शिविरों में पट्टों पर रहेगा विशेष फोकस, 7 अक्टूबर से 16 नवंबर तक चलेगा अभियान

बोल्ड साइटिंग का बादशाह आखिर कहां गया ?

Read More वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और सोना के गिरे भाव, जानें क्या है कीमत

झालाना सफारी में राणा की पहचान उसकी शानदार साइटिंग के लिए रही है। सफारी के दौरान उसके दीदार पर्यटकों के लिए यादगार पल बन जाते हैं और कैमरों में उसकी तस्वीरें कैद करने की होड़ रहती है। लेकिन अब लंबे समय से उसकी झलक नहीं मिलने से वन्यजीव प्रेमियों में निराशा है। जिस लेपर्ड की मौजूदगी सफारी का आकर्षण बढ़ाती थी, उसी के अचानक नजर नहीं आने ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

अधिकारी भी जंगल में तलाश रहे राणा :

शुक्रवार को सहायक वन संरक्षक जितेंद्र सिंह शेखावत और रेंजर अजयपाल यादव भी टीम के साथ जंगल में राणा की तलाश में जुटे रहे। वन विभाग की नजर अब जंगल में उसकी संभावित मूवमेंट और कैमरों से मिलने वाले सुरागों पर है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है-

48 कैमरों की निगरानी और 16 वनकर्मियों की तलाश के बीच राणा कहां है? जंगल के इस चर्चित लेपर्ड की अगली झलक कब मिलेगी, इसका इंतजार वन विभाग के साथ-साथ उन वन्यजीव प्रेमियों को भी है, जो उसकी साइटिंग के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा 17 अक्टूबर को सजेगी ‘अनकही दास्तान’ की महफिल, राजीव भट्ट गीतों और गजलों से सुनाएंगे अपनी संगीत यात्रा
संगीतज्ञ राजीव भट्ट की दशकों लंबी संगीत यात्रा पर आधारित गीत-गजलों की महफिल ‘अनकही दास्तान’ 17 अक्टूबर को शाम 6:30...
शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 879 अंक उछला, निफ्टी 22,520 के पार
अमेरिकी रक्षा मंत्री का दावा, फोर्ट हुड हमले के दोषी को 'फायरिंग स्क्वाड' से दी जाने वाली सज़ा-ए-मौत की होगी लाइव-स्ट्रीमिंग
नवरात्रि से दिवाली तक बाजार में बढ़ेगी रौनक : प्रदेश के कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार, ऑटो सेक्टर की सेल में में 20%  ग्रोथ की संभावना
इंडिया गठबंधन बिखरा हुआ है, एसआईआर पर विपक्ष फैला रहा भ्रम: भाजपा
राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू : मुरलीपुरा डाकघर बनेगा जनसेवा कनेक्ट केंद्र, युवाओं के लिए हाईटेक होंगे डाकघर
48 कैमरों की नजर, 16 वनकर्मियों का सर्च ऑपरेशन... फिर भी कहां गायब है झालाना का ‘राणा’?