राजस्थान के बांधों में 49.82 फीसदी पानी, पिछले साल से 27 फीसदी कम

कोटा जोन में सबसे अधिक 62.74 प्रतिशत पानी

राजस्थान के बांधों में 49.82 फीसदी पानी, पिछले साल से 27 फीसदी कम
राजस्थान के 693 बांधों में वर्तमान जलभराव क्षमता का 49.82 प्रतिशत, पिछले वर्ष के 77.01 प्रतिशत से काफी कम। बांधों में 6,490.48 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध। कोटा जोन में सर्वाधिक 62.74 प्रतिशत और जोधपुर में सबसे कम 18.49 प्रतिशत जलभराव।

जयपुर। प्रदेश के बांधों में इस बार पिछले साल की तुलना में जलभराव कम है। जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के 693 बांधों की कुल जलभराव क्षमता 13,029.09 मिलियन घन मीटर है, जिसमें वर्तमान में 6,490.48 मिलियन घन मीटर पानी उपलब्ध है। यह कुल क्षमता का 49.82 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी तारीख को बांधों में 10,033.97 मिलियन घन मीटर पानी था और जलभराव 77.01 प्रतिशत था। क्षेत्रवार देखें तो कोटा जोन में सबसे अधिक 62.74 प्रतिशत पानी है।

बांसवाड़ा जोन में 51.06, जयपुर में 48.88, उदयपुर में 38.35 और भरतपुर में 35.71 प्रतिशत जलभराव दर्ज किया गया। सबसे कम 18.49 प्रतिशत पानी जोधपुर जोन में है। प्रदेश के 693 बांधों में 223 खाली हैं, जबकि 454 आंशिक रूप से भरे हैं और 16 बांध पूरी तरह भर चुके हैं। 10 अगस्त को प्रमुख बांधों में कोटा बैराज 96.43 प्रतिशत, जवाहर सागर 70.96 प्रतिशत, राणा प्रताप सागर 67.23 प्रतिशत और बीसलपुर बांध 65.07 प्रतिशत भरा हुआ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र यूपीआई शुल्क के खिलाफ जयपुर व्यापार महासंघ ने खोला मोर्चा, वित्त मंत्री को लिखा पत्र
जयपुर व्यापार महासंघ ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर यूपीआई लेन-देन पूरी तरह शुल्क-मुक्त रखने की मांग।...
तकनीकी दौर में हिन्दी की प्रासंगिकता और संभावनाओं पर मंथन: बीएसएनएल में राजभाषा विचार गोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों से अधिकाधिक कार्य हिन्दी में करने की अपील
यूपीआई पर एमडीआर का बोझ छोटे कारोबारियों पर डालना उचित नहीं : बाबूलाल गुप्ता
ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव किया खारिज : 232 सांसदों ने विरोध में किया मतदान,  47 सदस्यों ने नहीं लिया हिस्सा
हत्या और बलात्कार की घटनाओं पर अंकुश लगाने में योगी सरकार फेल : अजय राय
नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत