व्यापार के नाम पर 3.29 लाख और क्रेडिट कार्ड से 1.10 लाख रुपए की धोखाधड़ी, साइबर ठगी के 5 मामले दर्ज  

बिंदायका थाने में मामला दर्ज किया 

व्यापार के नाम पर 3.29 लाख और क्रेडिट कार्ड से 1.10 लाख रुपए की धोखाधड़ी, साइबर ठगी के 5 मामले दर्ज  
शहर में साइबर ठगी के पांच मामले सामने आए हैं। जवाहर सर्किल के पंचशील एन्क्लेव निवासी 63 वर्षीय संजय ने शिकायत दी कि उन्होंने 5 नवंबर को श्रीराम ड्राई फूट के व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क कर सामान का ऑर्डर दिया और 4 हजार रुपए का भुगतान किया।

जयपुर। शहर में साइबर ठगी के पांच मामले सामने आए हैं। जवाहर सर्किल के पंचशील एन्क्लेव निवासी 63 वर्षीय संजय ने शिकायत दी कि उन्होंने 5 नवंबर को श्रीराम ड्राई फूट के व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क कर सामान का ऑर्डर दिया और 4 हजार रुपए का भुगतान किया। दो दिन बाद आरोपी ने जीएसटी के कारण सामान अटकने की बात कहकर भुगतान वापस करने का झांसा दिया। भेजे गए फर्जी स्क्रीनशॉट और पेमेंट रिक्वेस्ट के जरिए उनके बैंक खाते से नौ बार में 3.29 लाख रुपए निकाल लिए।

वैशाली के 42 वर्षीय नितिज चंद्र मिश्रा के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 1.56 लाख रुपए निकाल लिए। इस संबंध में साइबर पुलिस से मिली जीरो नंबर एफआईआर के आधार पर बिंदायका थाने में मामला दर्ज किया गया। शिप्रापथ थाना क्षेत्र में कमल पमनानी ने खाते से एक लाख रुपए दूसरे खाते में ट्रांसफर होने की शिकायत की थी, लेकिन राशि वापस मिलने के बाद उन्होंने कार्रवाई नहीं चाहने का प्रार्थना पत्र दिया। महेश नगर थाने में संध्या कॉलोनी निवासी 54 वर्षीय विजयेश ने खाते से रुपए कटने की शिकायत दर्ज कराई। गोविंदपुरी निवासी कमलेश सोलंकी ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने ठगी की रिपोर्ट दी। आरोपी ने दो अलग-अलग क्रेडिट कार्डों से 1.10 लाख रुपए निकाल लिए। सभी मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा महाराष्ट्र में सूखे का संकट : बेहाल किसानों के लिए सुप्रिया सुले का दांव, सरकार से मांगा एक लाख का मुआवजा
सूखे की मार झेल रहे किसानों के लिए सुप्रिया सुले ने बड़ा राहत पैकेज मांगा है। उन्होंने प्रति हेक्टेयर एक...
हाईवे पर चावल से भरे ट्रेलर में लगी आग : लाखों का माल जला, चालक-खलासी सुरक्षित बच निकले
राहुल गांधी के विदेशी बयानों पर भाजपा की घेराबंदी, खेड़ा बोले - सरकार खुद हो रही उजागर
एएनएम को अब अलग-अलग नहीं, एक साथ मिलेगा स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रशिक्षण; राजस्थान से देशभर में होगी शुरुआत
पुतिन-जिनपिंग की बैठक, वैश्विक राजनीति में क्या बदलेगा?
मेडिकल कॉलेजों में रैगिंग रोकने के लिए पुलिस ऐप का सहारा, विद्यार्थी के मोबाइल में होगा राजकॉप
महात्मा गांधी अस्पताल में डॉक्टरों का कमाल, 1.5 किलो के नवजात की पेसमेकर लगाकर बचाई जान