जयपुर में 5 दिन का विशेष सड़क सुरक्षा अभियान आज से शुरू : बसों व ओवरलोड वाहनों पर सख्त कार्रवाई, स्कूल वाहनों की भी होगी जांच
बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके
जयपुर आरटीओ प्रथम 6 से 10 मई तक सड़क सुरक्षा अभियान चलाएगा। ओवरलोड बसों, बिना परमिट वाहनों, रेंट-ए-कार और बला-बला ऐप से संचालित गाड़ियों की सख्त जांच। स्कूल बाल-वाहिनियों का भी सत्यापन। नियम उल्लंघन करने वाले वाहनों को जब्त किया जाएगा।
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान की शुरुआत बुधवार (6 से 10 मई तक) शाम 5 बजे से की जा रही है, इस अभियान के तहत सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर सड़कों पर दौड़ रही बसों और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार बला-बला ऐप से संचालित और रेंट-ए-कार सेवाओं से जुड़ी गाड़ियों की भी विशेष जांच की जाएगी ताकि बिना नियमों के संचालन पर रोक लगाई जा सके। अभियान के दौरान स्कूलों में संचालित बाल-वाहिनियों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा, जिससे बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
बिना परमिट और टैक्स के चल रही व्यावसायिक गाड़ियों को जब्त करने की कार्रवाई भी की जाएगी। आरटीओ प्रथम के अधिकारी राजेंद्र सिंह शेखावत के निर्देश पर अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कार्रवाई बुधवार रात से ही शुरू हो जाएगी। विभाग का कहना है कि इस विशेष ड्राइव का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना है।

Comment List