हाई सिक्योरिटी जेल से 5 हार्डकोर बंदी गिरफ्तार, बैरक में इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स मिलने का मामला
पूछताछ में इनसे पुलिस को कोई विशेष जानकारी नहीं मिल सकी
प्रदेश की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में गत वर्ष तलाशी के दौरान एक वार्ड में 2 स्मार्ट वॉच, मोबाइल चार्जर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मिलने के प्रकरण में सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार शाम पांच हार्डकोर अपराधियों को जेल से प्रॉडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया।
अजमेर। प्रदेश की एकमात्र हाई सिक्योरिटी जेल में गत वर्ष तलाशी के दौरान एक वार्ड में 2 स्मार्ट वॉच, मोबाइल चार्जर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स मिलने के प्रकरण में सिविल लाइंस पुलिस ने शनिवार शाम पांच हार्डकोर अपराधियों को जेल से प्रॉडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार किया। पांचों से पूछताछ के बाद रविवार को पुन: हाई सिक्योरिटी जेल भिजवा दिया गया। इस प्रकरण में पूर्व में भी तीन हार्डकोर बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। लेकिन पूछताछ में इनसे पुलिस को कोई विशेष जानकारी नहीं मिल सकी।
थाना प्रभारी शंभू सिंह शेखावत के अनुसार गिरफ्तार करके लाए गए हार्डकोर अपराधियों में महेन्द्रगढ़ हरियाणा निवासी रामवीर, पुणे निवासी अभिषेक उर्फ सोनू, भिवानी निवासी बिट्टू, हनुमानगढ़ निवासी सुनील उर्फ गोलिया तथा सुमित विश्नोई शामिल थे। इन पांचों से इनके वार्ड में मिली स्मार्ट वॉच, मोबाइल चार्जर तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के संबंध में पूछताछ की गई। प्रकरण में पूर्व में तीन और हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। यह हार्डकोर अपराधी कुख्यात गैंगेस्टर लॉरेंस विश्नोई एवं रोहित गोदारा गैंग के सदस्य हैं और इन पर पहले से हत्या, लूट, डकैती तथा रंगदारी वसूली जैसे कई संगीन अपराधों के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं।

Comment List