50 हजार का इनामी गिरफ्तार : 12 साल अलग-अलग राज्य में वांटेड, शादी समारोह से घेराबंदी कर दबोचा

गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर वाहन ट्रैक्टर को लोन पर खरीदता

50 हजार का इनामी गिरफ्तार : 12 साल अलग-अलग राज्य में वांटेड, शादी समारोह से घेराबंदी कर दबोचा

पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को 12 साल से अलग-अलग राज्यों में वांटेड सरगना 50 हजार रुपए के इनामी आबिद मेवाती निवासी जंगली का नगला मथुरा को मथुरा से दस्तयाब। टीम को सूचना मिली कि आरोपी अभी मथुरा में अपने दोस्त के बहन की शादी में शामिल होने आ रहा। सूचना पर निगरानी शुरू कर दी।

जयपुर। पुलिस मुख्यालय की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को 12 साल से अलग-अलग राज्यों में वांटेड सरगना 50 हजार रुपए के इनामी आबिद मेवाती निवासी जंगली का नगला मथुरा को मथुरा से दस्तयाब किया है। आईजी क्राइम परम ज्योति ने बताया कि टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई राज्यों से विभिन्न प्रकरणों में वांछित 50 हजार रुपए का इनामी आबिद खान मेवाती उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं हरियाणा के अलग-अलग शहरों में फरारी काट रहा है। 

शादी समारोह से घेराबंदी कर दबोचा: टीम को सूचना मिली कि आरोपी अभी मथुरा में अपने दोस्त के बहन की शादी में शामिल होने आ रहा है। टीम ने सूचना पर निगरानी शुरू कर दी। आरोपी आबिद खान शादी में शरीक होने के लिए विवाह स्थल कुसुम वाटिका मथुरा में अपने साथियों के साथ आता हुआ दिखाई दिया। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। 

ऐसे करता था ट्रैक्टर तस्करी का खेल
आरोपी आबिद खान अलग-अलग राज्य में अपने संगठित गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर वाहन ट्रैक्टर को लोन पर खरीदता था। फिर गिरोह एक फर्जी बेचाननामा कर उक्त वाहनों को इकट्ठा कर ट्रकाें मे लोड़ कर अलग-अलग राज्यों से ग्राम छाता मथुरा उत्तर प्रदेश भेजता था। छाता उत्तर प्रदेश में इस प्रकार के वाहनों का बाजार लगता है। उक्त वाहनों पर भारी मुनाफा प्राप्त कर फर्जी बेचान किया जाता था। आरोपी द्वारा ट्रेक्टरों की खरीद फरोख्त कर व्यापार वर्ष 2012 से लगातार किया जा रहा है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रणथम्भौर की लिविंग लीजेंड बाघिन टी 39 : संघर्ष, साहस और लम्बी उम्र की अनोखी कहानी रणथम्भौर की लिविंग लीजेंड बाघिन टी 39 : संघर्ष, साहस और लम्बी उम्र की अनोखी कहानी
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व के घने जंगल में जहां हर दिन अस्तित्व की चुनौती होती है, वहीं बाघिन टी 39 ने...
विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट : सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा लुढ़का, इन शेयरों पर रखें नजर
पीएचसी को एक ही पारी में करने की उठी मांग, दो पारी व्यवस्था के प्रस्ताव का चिकित्सक संघ ने किया विरोध
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री स्टालिन और उप मुख्यमंत्री उदयनिधि ने किया मतदान, राज्यवासियों से की लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील
प्रदेश में बढ़ रहा गर्मी का असर : अधिकांश जिलों में झुलसाने वाली गर्मी, 44 डिग्री पहुंचा तापमान
पीएम मोदी ने की बंगाल, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान की अपील, सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू
रूस-अमेरिका संबंध सबसे निचले स्तर पर: यह स्थिति बेहद खराब, पैनकिन ने कहा-दोनों देशों के राष्ट्रपतियों के बीच हुई सीधी बातचीत काफी सार्थक रही