खोह नागोरियान पटाखा ब्लास्ट : प्लॉट से 50.40 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद, मकान मालिकों पर केस दर्ज

25 पुलिसकर्मियों की टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान

खोह नागोरियान पटाखा ब्लास्ट : प्लॉट से 50.40 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद, मकान मालिकों पर केस दर्ज
जयपुर में अवैध पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस ने जावेद नगर कॉलोनी स्थित एक प्लॉट से 50.40 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद। मामले में मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू।

जयपुर। जयपुर में अवैध पटाखा एवं विस्फोटक सामग्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खोह नागोरियान थाना पुलिस ने जावेद नगर कॉलोनी स्थित एक प्लॉट से 50.40 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है। मामले में मकान मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्तआलोक सिंघल ने बताया कि करीब 25 पुलिसकर्मियों की टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान जावेद नगर कॉलोनी में स्थित एक मकान की तलाशी लेने पर वहां से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। जांच में सामने आया कि बरामद विस्फोटक सामग्री अब्दुल जब्बार अंसारी और मोहम्मद फिरोज अंसारी के मकान में रखी गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला भिण्ड में चक्की मालिक बना हैवान : 5 रुपए के लिए ग्राहक का काटा कान, जानें क्या है मामला
मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले में महज 5 रुपये के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मेहगांव क्षेत्र में आटा...
ब्रिटेन में पटरी पर मौत का मंजर : 2 ट्रेनों की टक्कर, एक ट्रेन चाहक सहित 2 लोगों की मौत; 89 लोग घायल
मुख्यमंत्री ने योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश, कहा- योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार
फीफा विश्व कप-2026 : कनाडा-मेक्सिको नॉकआउट चरण में, कनाडा की ग्रुप चरण में कतर पर 6-0 से ऐतिहासिक जीत
राज्य सरकार ने 178 आरएएस अधिकारियों के तबादले, गौरव बीज निगम एमडी
नीट परीक्षार्थियों के लिए 21 जून को कासगंज-रावतपुर के मध्य चलेगी विशेष ट्रेन, जानें किन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वैशाली नगर में विशाल योग व राजयोग ध्यान कार्यक्रम, देवनानी रहे मौजूद