बीसलपुर परियोजना : मोर सागर आर्टिफिशियल रिजर्वायर के लिए 52.55 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण

जल संसाधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की

बीसलपुर परियोजना :  मोर सागर आर्टिफिशियल रिजर्वायर के लिए 52.55 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण
बीसलपुर परियोजना के तहत मोर सागर आर्टिफिशियल रिजर्वायर और फीडर कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया शुरू। जल संसाधन विभाग ने मालपुरा तहसील क्षेत्र में 52.55 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की। परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट।

जयपुर। बीसलपुर परियोजना के तहत मोर सागर आर्टिफिशियल रिजर्वायर के निर्माण और फीडर कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल संसाधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। परियोजना के लिए मालपुरा तहसील क्षेत्र में 52.55 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण प्रस्तावित है। अधिसूचना के अनुसार, प्रस्तावित निर्माण कार्य से प्रभावित भूमि के संबंध में सामाजिक समाघात निर्धारण (सोशल इम्पैक्ट असेसमेंट) किया जाएगा। इसके तहत प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण, संबंधित पक्षों से परामर्श और सार्वजनिक सुनवाई की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के प्रावधानों के अनुसार होगी। विभाग ने सामाजिक समाघात निर्धारण की जिम्मेदारी राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड के महाप्रबंधक, परियोजना कार्यान्वयन इकाई (पीआईयू), अजमेर को सौंपी है। भूमि अधिग्रहण अधिकारी के रूप में अतिरिक्त कलक्टर (पुनर्वास) एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी, बीसलपुर परियोजना, देवली को नामित किया गया है।

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नरेन्द्र भूषण ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव का पद संभाला: 3 दशकों का प्रशासनिक अनुभव, विभिन्न क्षेत्रों में किया काम नरेन्द्र भूषण ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव का पद संभाला: 3 दशकों का प्रशासनिक अनुभव, विभिन्न क्षेत्रों में किया काम
उत्तर प्रदेश कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी नरेन्द्र भूषण ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव...
कल्याणकारी योजनाओं के डिजिटल प्लेटफॉर्म की साइबर सुरक्षा होगी मजबूत, मुख्य सचिव ने सुरक्षा जांच और नियमित सिस्टम अपडेट के दिए निर्देश
पदोन्नति के बाद तीन अधीक्षण अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी, बिजली वितरण से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों का संभालेंगे कार्यभार
असर खबर का : खबर छपी तो जागा स्वास्थ्य विभाग, शंभुपुरा में 11 संक्रमित मिले, 2 गंभीर मरीजों को किया रैफर
VOICE OF Gen-Z & Alpha : जो मैदान की बारीकियों को नहीं जानता, वह मैदान के भविष्य का फैसला कैसे कर सकता
इलाज कराएं या दिहाड़ी बचाएं, शंभुपुरा वासियों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट, 24 किमी दूर मरीज को अस्पताल लेकर आने - जाने में 400 से 500 रुपए होते खर्च
बनास नदी पर बना राजस्थान का सबसे लंबा हाई-लेवल ब्रिज, 134.74 करोड़ की लागत से तैयार