प्रधानमंत्री की अजमेर रैली के लिए जयपुर से 550 बसें रवाना, हीरापुरा बस स्टैंड से बसों की रवानगी

समयबद्ध प्रस्थान और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्या

प्रधानमंत्री की अजमेर रैली के लिए जयपुर से 550 बसें रवाना, हीरापुरा बस स्टैंड से बसों की रवानगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में प्रस्तावित विशाल रैली को लेकर परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू। हीरापुरा बस स्टैंड से बसों की रवानगी। केकड़ी–किशनगढ़ और अजमेर विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगी। पूरे अभियान की मॉनिटरिंग जयपुर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत स्वयं कर रहे।

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अजमेर में शनिवार को प्रस्तावित विशाल रैली को लेकर परिवहन विभाग ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। आरटीओ प्रथम से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही हीरापुरा बस स्टैंड से अजमेर के लिए बसों की रवानगी कराई जा रही है। जयपुर जिले से कुल 550 बसें भेजी जा रही हैं, जो केकड़ी–किशनगढ़ और अजमेर विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेंगी। इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग जयपुर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत स्वयं कर रहे हैं।

वहीं डीटीओ आदर्श राघव के नेतृत्व में सभी परिवहन निरीक्षक मौके पर उपस्थित रहकर बसों की सुचारु रवानगी सुनिश्चित कर रहे हैं। परिवहन विभाग के अनुसार जयपुर जिले को कुल एक हजार से अधिक बसों का लक्ष्य दिया गया है, जिसके तहत विभिन्न बस स्टैंड से चरणबद्ध तरीके से बसें भेजी जा रही हैं। आरटीओ राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा, समयबद्ध प्रस्थान और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि रैली में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजा पार्क निवासी राजेश नागपाल को मिला पट्टा : अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल, उपायुक्त अशोक कुमार एवं श्यामलाल जांगिड़ ने प्रदान किया पट्टा राजा पार्क निवासी राजेश नागपाल को मिला पट्टा : अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल, उपायुक्त अशोक कुमार एवं श्यामलाल जांगिड़ ने प्रदान किया पट्टा
70 वर्ष पूर्व नगर परिषद द्वारा जारी नहीं किया गया प्लॉट का पट्टा आखिरकार 70 साल बाद जारी। नगर निगम...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने SARAS 7.0 पोर्टल पर शुरू की 2027-28 सत्र के लिए स्कूल संबद्धता की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, स्कूलों को 26 फरवरी से 31 जुलाई तक मिलेगा मौका
जीडीपी के आंकड़ों से पहले लुढ़के शेयर बाजार, सेंसेक्स 961 अंक गिरकर 81,287 अंक पर बंद
क्षतिग्रस्त सड़कों के नवीनीकरण के लिए 1400 करोड़ का प्रावधान, मंत्री दिया कुमारी ने कहा- आमजन को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधाएं उपलब्ध
31 मार्च तक बढ़ी उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि, मंत्री गहलोत ने कहा- राज्य सरकार के लिए छात्र हित सर्वोपरि
ACB Action In Jaipur : जयपुर में भू-अभिलेख निरीक्षक 3,80,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, आरोपी से पूछताछ जारी
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने की पाकिस्तान-अफगानिस्तान से युद्धविराम की अपील, 133 अफगान तालिबान लड़ाके और पाकिस्तान के 2 जवान शहीद