प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025, शारीरिक शिक्षा परीक्षा में 59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी उपस्थिति

जिले में कुल 3,261 अभ्यर्थी पंजीकृत थे

प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025, शारीरिक शिक्षा परीक्षा में 59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी उपस्थिति
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत जयपुर में शारीरिक शिक्षा विषय की दोनों पारियों की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न। कुल 3,261 पंजीकृत अभ्यर्थियों में प्रथम पारी में 59.40 प्रतिशत तथा द्वितीय पारी में 58.85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज।

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत जयपुर जिले में शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षाएं शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुईं। परीक्षा के दोनों पेपरों में करीब 59 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने भाग लिया। परीक्षा समन्वयक एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जयपुर (पूर्व) नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम पारी में आयोजित सामान्य ज्ञान (शारीरिक शिक्षा) पेपर के लिए जिले में कुल 3,261 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,937 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1,324 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पारी में उपस्थिति प्रतिशत 59.40 दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि द्वितीय पारी में आयोजित विषय विशेष (शारीरिक शिक्षा) पेपर में भी कुल 3,261 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 1,919 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,342 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस पेपर में 58.85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज हुई।

जिला प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। केंद्रों पर नियुक्त पर्यवेक्षकों और अधिकारियों ने आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा संचालन कराया। अधिकारियों के अनुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रही। किसी भी केंद्र से अव्यवस्था या अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल दूरबीन तकनीक का कमाल, 90 साल की महिला की जटिल दूरबीन सर्जरी सफल
नारायणा हॉस्पिटल जयपुर के चिकित्सकों ने 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जटिल लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कर उन्हें नई जिंदगी दी। गंभीर...
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: प्रदर्शन में भाग लेने दिल्ली आ रहे किसानों को रोका, शंभू बॉर्डर पर हाई अलर्ट
भूकंप से तबाह वेनेज़ुएला के लिए यूएई ने बढ़ाया मदद का हाथ: वेनेज़ुएला भेजी 70 टन राहत सामग्री, मेडिकल और टेंट शिविरों पर नजर
'लॉक अप 2' में अर्जुन कपूर की होस्टिंग ने जीता फैंस का दिल, दर्शकों ने बताया शो का सबसे मनोरंजक सरप्राइज
राजौरी में बड़ा आतंकी मंसूबा नाकाम: स्कूल के पास मिला IED, भारतीय सेना ने किया निष्क्रिय
ईसरदा–रामगढ़ फीडर निर्माण पर आज बैठक, चौथ का बरवाड़ा में भूमि अधिग्रहण से पहले होगी जनसुनवाई
स्मार्ट सिटी में लापरवाही की तस्वीर! करोड़ों के डिवाइडर हुए बैरंग, टाइलें चोरी और सूखे पौधों ने खोली व्यवस्था की पोल