क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास : मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी, एक आरोपी फरार

पीड़ित को घेरकर उससे रकम लूटने का प्रयास

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास : मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी, एक आरोपी फरार

क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक आरोपी अभी फरार। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रवि मीणा ने रिपोर्ट दी कि उन्होंने क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए राशि जमा कराने के लिए दिल्ली निवासी अमित से संपर्क किया था।

जयपुर। चित्रकूट थाना इलाके में शुक्रवार शाम को क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित रवि मीणा ने रिपोर्ट दी कि उन्होंने क्रिप्टो ट्रेडिंग के लिए राशि जमा कराने के लिए दिल्ली निवासी अमित से संपर्क किया था। अमित ने उन्हें जयपुर के सुमित का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया। करीब 8.37 लाख रुपये जमा कराने के सिलसिले में जब पीड़ित ने संपर्क किया, तो उसे चित्रकूट क्षेत्र में बुलाया गया।

मौके पर पहले से 7-8 युवक मौजूद थे, जिन्होंने पीड़ित को घेरकर उससे रकम लूटने का प्रयास किया। पीड़ित ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पास में पड़े डंडे से आरोपियों का मुकाबला किया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों भवानी सिंह, अयान, घनश्याम, यशु, राहुल और योगी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन बिहार को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाना सरकार का लक्ष्य : तीव्र औद्योगीकरण का लिया फैसला, सम्राट चौधरी ने कहा- रोजगार बढाने के लिए पर्यटन को देंगे प्रोत्साहन
जनसंवाद के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को विकसित बनाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अगले 5 वर्षों में तेज...
एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : दबिश देकर संगठित अपराध से जुड़े 2 कुख्यात बदमाशों को दबोचा, रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा है एक आरोपी
नितिन नवीन के राजस्थान दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक : कार्यक्रम की तैयारियों पर की चर्चा, सोनी ने कहा- दौरे को सफल बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं सभी कार्यकर्ता
जयपुर के होटल में कॉन्स्टेबल ने युवती से किया रेप : शादी की बात चलने पर फोन पर होने लगी थी बात, जानें पूरा मामला
कर्नाटक में ऑटो चालक ने अपने वाहन को छोटी लाइब्रेरी में किया तब्दील : यात्रियों को मिलता है सफर एक दिलचस्प और ज्ञानवर्धक अनुभव, लोगों को मोबाइल से दूर कर पढ़ने की आदत से जोड़ना मकसद
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर एक व्यक्ति से लूट का प्रयास : मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े 6 आरोपी, एक आरोपी फरार
ह्वाइट हाउस में गोलीबारी की घटना की मोदी समेत दुनिया भर के नेताओं ने की निंदा : लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा का कोई स्थान नहीं, कहा- अमेरिकी सीक्रेट सर्विस की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की सराहना की