6 साल की मासूम से कार में छेड़छाड़ : पोक्सो के तहत मामला दर्ज, 2 सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं; पिता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

आरोपी ने बातचीत के बाद दोनों को घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया

6 साल की मासूम से कार में छेड़छाड़ : पोक्सो के तहत मामला दर्ज, 2 सप्ताह बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं; पिता ने लगाई मुख्यमंत्री से गुहार

सोडाला थाना इलाके में 6 वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत। परिवार और स्थानीय लोग आक्रोशित। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज। 2 सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं। जांच की रफ्तार पर सवाल।

जयपुर। सोडाला थाना इलाके में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ कथित अश्लील हरकत का मामला सामने आने के बाद से परिवार और स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। आरोपी नरेश के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्ज होने के बावजूद दो सप्ताह बाद भी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे जांच की रफ्तार पर सवाल खड़े हो गए हैं। परिवार के अनुसार, घटना 10 फरवरी को हुई। बच्ची के पिता अपनी बेटी के साथ एक बीमा कंपनी के कार्यालय में प्लान संबंधी बातचीत के लिए गए थे। वहां आरोपी ने बातचीत के बाद दोनों को घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया।

रास्ते में पिता कुछ सामान लेने के लिए कार से उतरे, तभी आरोपी ने कार में अकेली बच्ची के साथ कथित तौर पर गलत हरकत की। बच्ची रोते हुए कार से बाहर आई और पिता को पूरी घटना बताई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पिता समेत स्थानीय निवासियों ने उसे पकड़ कर आरोपी को पुलिस को सौंप सोडाला थाने में मामला दर्ज कराया किया।

परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि केस दर्ज होने के करीब दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन तो आरोपी को गिरफ्तार किया गया और ही बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया। ऐसे संवेदनशील मामलों में मेडिकल जांच महत्वपूर्ण साक्ष्य होती है। पिता ने मुख्यमंत्री आवास जाकर उच्च अधिकारियों से शिकायत की और त्वरित कार्रवाई की मांग की। परिवार का कहना है कि बच्ची घटना को याद करके सहम जाती है और मानसिक रूप से डरी हुई है।

Read More डोटासरा का एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला, कहा- युवाओं के साथ अन्याय कर रही भाजपा

Tags: case

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल