पैलेस ऑन व्हील्स से जयपुर पहुंचे आठ देशों के 64 पर्यटक, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत

तिलक-माला से मेहमानों का अभिनंदन

पैलेस ऑन व्हील्स से जयपुर पहुंचे आठ देशों के 64 पर्यटक, गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर राजस्थानी अंदाज में हुआ स्वागत
शाही मेहमाननवाजी का अनुभव लेने पैलेस ऑन व्हील्स से गुरुवार सुबह आठ देशों के 64 पर्यटक जयपुर पहुंचे। गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर उनका तिलक और माला पहनाकर राजस्थानी अंदाज में स्वागत।

जयपुर। राजस्थान की शाही मेहमाननवाजी का अनुभव लेने पैलेस ऑन व्हील्स ट्रेन से गुरुवार सुबह आठ देशों के 64 पर्यटक जयपुर पहुंचे। गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्टेशन पर मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। पैलेस ऑन व्हील्स के इस फेरे में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक शामिल रहे। इनमें 22 एनआरआई, अमेरिका के 16, ब्रिटेन के 14, ऑस्ट्रेलिया के 5, जर्मनी के 2, स्विट्जरलैंड के 2, स्पेन के 2 और पुर्तगाल का 1 पर्यटक शामिल रहा।

जयपुर पहुंचने पर पर्यटकों ने राजस्थानी संस्कृति और पारंपरिक स्वागत की झलक देखी। स्वागत के दौरान तिलक और माला के साथ मेहमानों का अभिनंदन किया गया। इसके बाद पर्यटकों को बस के जरिए शहर के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण के लिए ले जाया गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन जापान में सजा राजस्थान का रंग, टोक्यो में राजस्थान पर्यटन पवेलियन का उद्घाटन
टूरिज्म एक्सपो जापान 2026 में राजस्थान पर्यटन ने प्रदेश की विरासत, संस्कृति, कला और पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर...
ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड में नौ लोगों की मौत, PM Modi ने मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा
Weather Update : मानसून की विदाई के बीच राजस्थान में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बाड़मेर में पारा 42.4 डिग्री
जर्जर भवन में 42 से अधिक विद्यार्थी पढ़ने को मजबूर
महापौर की कुर्सी के लिए कल होगा मतदान, पार्षदों को लाने होंगे तीन दस्तावेज
छिंदवाड़ा: गुस्साए हाथी ने मचाया उत्पात, बुजुर्ग किसान को सूंड से पटककर किया घायल ; ग्रामीणों में दहशत
अजमेर नगर निगम की नई मेयर अनामिका शर्मा और डिप्टी मेयर हेमंत शुक्ला ने किया पदभार ग्रहण, कहा- सभी 80 पार्षदों को साथ लेकर करेंगे शहर का विकास