शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित

अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए

शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित

शांति देवी फाउंडेशन ने अपना 7वां स्थापना दिवस देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सेवा गतिविधियों के साथ मनाया। जयपुर, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की शाखाओं में बुजुर्गों और बच्चों के लिए हेल्थ चेकअप, फलों का वितरण, टी-शर्ट वितरण और गौ-वानर सेवा जैसी गतिविधियां आयोजित।

जयपुर। शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस इस वर्ष देश के विभिन्न राज्यों में सामाजिक सेवा गतिविधियों के साथ मनाया गया। संस्था की जयपुर (राजस्थान) सहित हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की शाखाओं में भी इस अवसर पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर विचार साझा किए गए।

वहीं, जम्मू-कश्मीर शाखा द्वारा जम्मू क्षेत्र में सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसके तहत गौ सेवा और वानर सेवा के अंतर्गत गायों और बंदरों को भोजन वितरित किया गया। इसके साथ ही वेद मंदिर बाल निकेतन में रह रहे बच्चों के बीच फलों का वितरण किया गया।

इसी क्रम में जयपुर शहर में भी विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत जामडोली स्थित अपना घर आश्रम से हुई, जहां बुजुर्गों के लिए तीसरी बार मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया गया। शिविर में बुजुर्गों का ब्लड प्रेशर, शुगर, दंत जांच और नेत्र परीक्षण मौके पर ही किया गया। साथ ही आश्रम में रह रहे बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण किया गया।

इसके बाद आगरा रोड स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले परिवारों को भी फलों का वितरण किया गया। वहीं शाम के समय जयपुर के 22 गोदाम क्षेत्र और शहर के फ्लाईओवर के आसपास रहने वाले झुग्गी बस्ती के बच्चों को गर्मी को ध्यान में रखते हुए टी-शर्ट वितरित की गईं। राजापार्क स्थित अपना घर आश्रम में भी बुजुर्गों के बीच फलों का वितरण किया गया।

Read More ऑडी कार हादसा : आरोपी को हाईकोर्ट से मिली जमानत, रिहा करने के आदेश

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक श्रवण शर्मा ने कहा कि शांति देवी फाउंडेशन पिछले 7 वर्षों से समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

Read More नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा- महिलाओं को मिलेगा सशक्त नेतृत्व का अवसर

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित