एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उत्कृष्ट सुरक्षा सेवाओं के लिए प्रतिभागी व सुरक्षा गार्ड सम्मानित

एसबीआई जयपुर मंडल में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने किया ध्वजारोहण
भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधान कार्यालय परिसर में समारोह आयोजित। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने ध्वजारोहण किया। डिजिटल बैंकिंग, ग्राहक सेवा और राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का आह्वान। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कर्मचारियों ने प्रस्तुतियां दीं।

जयपुर। भारतीय स्टेट बैंक के जयपुर मंडल की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्थानीय प्रधान कार्यालय परिसर में गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक मनीष सिंघल, रजनीश कुमार, कुमार रोहित सहित भारतीय स्टेट बैंक महिला क्लब, जयपुर मंडल की अध्यक्ष पूनम चौधरी तथा बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने बैंक की कार्यसंस्कृति और भविष्य की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैंक केपहले डिजिटल, पहले ग्राहक, राष्ट्र सर्वोपरि के विजन को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल बैंकिंग को प्राथमिकता देते हुए ग्राहकों को अधिक सुगम, त्वरित और उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराना तथा राष्ट्र की प्रगति में बैंक की भूमिका को और मजबूत करना हमारा प्रमुख दायित्व है।

समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। बैंक के कर्मचारियों और प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य महाप्रबंधक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

Read More विद्याधर नगर विधानसभा : वार्ड 1 में निर्दलीय, वार्ड 2 से कांग्रेस और 11 में भाजपा ने दर्ज की जीत

इस अवसर पर शाखाओं एवं कार्यालयों में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सुरक्षा गार्डों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनके समर्पण, सतर्कता और सेवाभाव की सराहना की गई।

Read More राजस्थान में 305 नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के चुनाव की लोकसूचना जारी

समारोह के अंत में मंडल विकास अधिकारी रीता राजोरा ने उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण की भावना के साथ हुआ।

Read More अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं छात्राओं के लिए हॉस्टल की कमी को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर तंज : दीया जलाने का पैसा है, छात्रा हॉस्टल बनाने का नहीं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्राओं के हॉस्टल की कमी को लेकर सरकार पर तंज कसा। एक्स पर उन्होंने कहा,...
शेखावत का राहुल गांधी पर हमला : उपनाम धारण करने से नहीं आती जिम्मेदारी और परिपक्वता, प्रधानमंत्री को लेकर सार्वजनिक मंच पर उनकी हरकतें अशोभनीय
अलवर मेयर चुनाव से पहले सियासी घमासान : भाजपा ने दिखाया 37 का कुनबा, 3 अन्य पार्षद भी साथ होने का दावा
एलपीजी से पीएनजी की ओर बढ़ेगा राजस्थान : 2 लाख परिवार जुड़े, 66 व्यावसायिक कनेक्शन भी किए जारी
यूक्रेन का रूस पर 1000 ड्रोन से हमला :  तेल रिफाइनरी और रिहायशी इमारत को नुकसान, 2 लोगों की मौत
DUSU चुनाव में दीपांशु शौकीन ने रचा इतिहास : नंगे पैर प्रचार कर उपाध्यक्ष पद पर हासिल की जीत, बोले- छात्रों के बीच रहकर काम करने का मिला फायदा
पाकिस्तान में पीटीआई पर शिकंजा : इमरान खान की बहन आलिमा गिरफ्तार, भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन की रणनीति में थी सक्रिय