कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य : कुछ जगहों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे, कहीं ड्रेस कोड को लेकर विवाद

अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे से केंद्रों पर प्रवेश दिया

कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा में 85 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने आजमाया भाग्य : कुछ जगहों पर परीक्षार्थी देरी से पहुंचे, कहीं ड्रेस कोड को लेकर विवाद

परीक्षा शनिवार को मामूली विवादों के बीच शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। 38 जिलों के 580 केंद्रों पर 1.82 लाख में से 1.56 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए, उपस्थिति 85.59% रही। ड्रेस कोड सख्ती से लागू रहा—कहीं जींस बदली गई, तो कहीं आभूषण उतरवाए गए। त्रिस्तरीय जांच हुई, जबकि आधार फोटो अपडेट न होने पर अंडरटेकिंग लेकर प्रवेश दिया गया।

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का शनिवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गई। कुछ जगह परीक्षार्थी देरी से पहुंचे और तो कहीं ड्रेस कोड को लेकर परीक्षार्थी और स्टॉफ में विवाद की घटना हुई। इस दौरान परीक्षा केंद्र के एंट्री गेट पर ही किसी की जींस चेंज कराई गई तो किसी के आभूषण खुलाते हुए ड्रेस कोड की पालना कराई गई। परीक्षा के लिए 38 जिलों में 580 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां करीब एक लाख, 82 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू हुई, इसके लिए अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे से केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।

इससे पहले सभी अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय जांच की गई, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके। भर्ती परीक्षा में 85:59 उपस्थिति रहीं। परीक्षा में 1.56 लाख अभ्यर्थियों ने भाग्य आजमाया। कर्मचारी चयन बोर्ड ने गर्मी को देखते हुए ड्रेस कोड में बदलाव किया। साथ ही अभ्यर्थियों को कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष जैसे धार्मिक प्रतीकों को भी पहनने की छूट दी गई। जिन अभ्यर्थियों के कपड़ों में मेटल बटन थे, उनकी विशेष जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया।

आधार फोटो अपडेट नहीं होने पर अंडरटेकिंग

कुछ अभ्यर्थियों के आधार कार्ड में फ ोटो अपडेट नहीं होने की स्थिति सामने आई। ऐसे मामलों में अभ्यर्थियों से अंडरटेकिंग ली गई और अतिरिक्त सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई।

Read More अंबेडकर जयंती पर कल कांग्रेस सभी जिलों में करेगी कार्यक्रम, सभी जिलों में सर्कुलर जारी

Post Comment

Comment List

Latest News

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप किया विरोध प्रदर्शन, महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का लगाया आरोप  महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप किया विरोध प्रदर्शन, महिलाओं के मुद्दे पर गंभीर नहीं होने का लगाया आरोप 
महिला आरक्षण विधेयक के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा मुख्यालय के समीप जोरदार प्रदर्शन किया। जयराम रमेश और दीपेंद्र हुड्डा...
पश्चिम एशिया संकट के बीच बांग्लादेश में ईंधन की भारी कमी, कीमतों में रिकॉर्ड़ बढोतरी
आमेर में अवैध हाथी सवारी पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, निजी पक्षकारों को नोटिस जारी
जूली ने राहुल के खिलाफ जांच के आदेश पर उठाए सवाल : देश की एकता और अखंडता के लिए दिए सर्वोच्च बलिदान, सामाजिक न्याय के लिए आवाज कर रहे बुलंद
वेदांता पावर प्लांट हादसा : केंद्रीय जांच टीम पहुंची, 23 मौतों के तकनीकी कारणों की गहन पड़ताल शुरू
महंगी गाडियों और हाई रिटर्न का लालच देकर करोड़ों की ठगी : हाईकोर्ट ने नहीं दी आरोपी को जमानत, खारिज की याचिका
ह्यूमिड हीटवेव सेहत के लिए बेहद खतरनाक, कुछ ही घंटों में हो सकता है हीटस्ट्रोक : अध्यन्न