बेणेश्वर धाम के संगम, अबूदरा घाट व अनिकट निर्माण पर खर्च होंगे 92.66 करोड़

5 वर्ष तक रख-रखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी

बेणेश्वर धाम के संगम, अबूदरा घाट व अनिकट निर्माण पर खर्च होंगे 92.66 करोड़
जल संसाधन विभाग ने डूंगरपुर के प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम में संगम, अबूदरा घाट और बेणेश्वर अनिकट के निर्माण व रीमॉडलिंग कार्यों के लिए 92.66 करोड़ रुपए मंजूर किए। परियोजना ईपीसी आधार पर होगी, ठेकेदार 5 साल तक रखरखाव करेगा।

जयपुर। जल संसाधन विभाग की ओर से डूंगरपुर जिले के प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम में संगम, अबूदरा घाट तथा बेणेश्वर अनिकट के निर्माण एवं रीमॉडलिंग कार्य के लिए 92.66 करोड़ मंजूर किए है। इन कार्यों की परियोजना इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एवं कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) आधार पर क्रियान्वित की जाएगी तथा निर्माण कार्य के साथ 5 वर्ष तक रख-रखाव की जिम्मेदारी भी ठेकेदार की होगी।

विभाग के अनुसार, कार्य की अनुमानित लागत 9,266.38 लाख रुपये (जीएसटी सहित) निर्धारित की गई है। इसकी निविदा जारी की गई है, तकनीकी बोली 8 सितंबर को खोली जाएगी, जबकि वित्तीय बोली की तिथि बाद में पात्र निविदाकारों को सूचित की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह परियोजना बेणेश्वर धाम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने, घाटों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गुजरात में फिटनेस कराना भारी पड़ा, राजस्थान के 1000 से ज्यादा भारी वाहन मालिक परेशान गुजरात में फिटनेस कराना भारी पड़ा, राजस्थान के 1000 से ज्यादा भारी वाहन मालिक परेशान
गुजरात में फिटनेस कराने वाले राजस्थान के 1000 से अधिक भारी वाहन मालिकों की मुश्किलें बढ़ी। आरोप है कि बिना...
जेपीएससी-जेएसएससी आंदोलन पर लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड बंद : भाजपा ने टायर जलाकर जाम की सड़क, बसों का संचालन प्रभावित
जयपुर डेयरी ने बढ़ाया दूध का खरीद मूल्य, दुग्ध उत्पादकों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ
संसद गतिरोध खत्म करने की सरकार की बड़ी पहल: छात्र आंदोलन पर चर्चा को तैयार, अमित शाह देंगे हर सवाल का जवाब
जवाहर कला केंद्र में उकेरे जाएंगे विभाजन के दर्द के रंग, कलाकारों ने की सजीव चित्रांकन
अचल संपत्ति सौदों में SFT अनुपालन मजबूत करने पर जोर, आयकर विभाग ने किया आउटरीच कार्यक्रम
कोच्चि  : भारतीय और अमेरिकी नौसेनाओं का संयुक्त ईओडी अभ्यास, आपसी तालमेल को बेहतर बनाना मकसद