प्रदेश के 99 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को मिलेगा डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र

12 कढर सहित 55 को अपराध नियंत्रण

प्रदेश के 99 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को मिलेगा डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र

99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति-रोल के लिए चुना गया हैं।

जयपुर। प्रदेश के 99 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र के लिए चुना गया हैं। महानिदेशक पुलिस उत्कल रंजन साहू ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर चयनित 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची जारी की है। डीजीपी साहू ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस सेवा के अधिकारियों और कर्मचारियों के मनोबल वृद्धि के लिए महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल दिए जाने का प्रावधान किया गया हैं। इस सम्बंध में खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाइन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण में सुधार की दिशा में किए गए विशिष्ट प्रयास के क्षेत्र तथा अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं इन्टेलिजेन्स के क्षेत्र में प्राप्त प्रस्तावों पर चयन समिति की अनुशंसा के अनुसार 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के लिए डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति-रोल के लिए चुना गया हैं।

9 आईपीएस सहित 44 को खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाइन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण में सुधार के क्षेत्र में 
एडीजी मालिनी अग्रवाल व विशाल बंसल, निदेशक इंटेलिजेंस ट्रेंनिंग एकेडमी दीपक भार्गव, उपमहानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा व राहुल कोटोकी, एसपी जय यादव, अरशद अली, डॉ. अमृता दुहन, कावेंद्र सिंह सागर, कमांडेंट सौरभ कोठारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशवनी राजोरिया, विमल सिंह, किशोरी लाल, देशराज गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजेश कसाना, सीताराम बैरवा समेत अन्य शामिल हैं। 

12 कढर सहित 55 को अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं इन्टेलिजेन्स के क्षेत्र में 
इनमें महा निरीक्षक पुलिस प्रफुल्ल कुमार, विकास कुमार, अंशुमन भोमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक, डीसीपी तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, सुधीर जोशी, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार मीणा, राजेश कुमार मीणा, ऋचा तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार यादव, कीर्ति सिंह, कालूराम वर्मा, पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह राव, गिरिराज मीणा, सहायक निदेशक एफएसएल डॉ. केएन वशिष्ठ, डॉ. आनंद कुमार और डॉ. बैजू माथुर शामिल हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

खुद को ही मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग बता दिया, यह हिंदू समाज का अपमान : मदन राठौड़ खुद को ही मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग बता दिया, यह हिंदू समाज का अपमान : मदन राठौड़
भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की जयपुर...
पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार, हमले को 6 दिन हो चुके : आप
कांग्रेस पार्टी संविधान को रौंदने वाली सबसे बड़ी दोषी है, देश की जनता अब कांग्रेस की सस्ती राजनीति और ढकोसले को समझ चुकी : राजेंद्र राठौड़
स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस में भीषण ब्लैकआउट : मेट्रो ट्रेन स्टेशन के बीच सुरंगों में फंसी, मोबाइल नेटवर्क ठप;  ट्रैफिक सिग्नल भी प्रभावित 
मुख्यमंत्री ने नागरिक उड्डयन विभाग की समीक्षा बैठक की, स्टेट टर्मिनल पर चर्चा
जयपुर में गुजराती गैंग द्वारा चैन स्नैचिंग का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, एक चैन और ऑटो बरामद
मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत योजना लागू, भूमि विकास बैंक ऋणधारकों के लिए बड़ी राहत