किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये से जानलेवा हमला किया। बंटी के सिर, माथे और नाक पर गंभीर चोटें। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जयपुर। बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर एक युवक पर सरिये से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नायला के डयोढ़ा चौड़ निवासी 27 वर्षीय बंटी शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कृष्ण कुमार जांगिड़ ने एक फाइनेंस बैंक से 15 लाख रुपए का ऋण ले रखा है। आरोप है कि कृष्ण कुमार ने 10 जून को किस्त के संबंध में उसे अपनी दुकान पर बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी ने सुनियोजित तरीके से सरिये से उसके सिर पर हमला कर दिया।

परिवादी के मुताबिक, उसने बचाव का प्रयास किया, लेकिन सरिया सिर से गुजरते हुए माथे और नाक पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने उसकी मदद कर सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय बिजली उपभोक्ताओं को राहत, मानसरोवर में शुरू हुए साउथ सर्किल के दो प्रमुख कार्यालय
जयपुर दक्षिण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। अधीक्षक अभियंता साउथ, जेसीसी साउथ और जेपीडीसी साउथ के...
संसद परिसर में विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
अली गोनी और जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विजेता, रोहित शेट्टी की मौजूदगी में हुआ भव्य ग्रैंड फिनाले का आयोजन
राजस्थान बनेगा वैश्विक कानूनी विमर्श का केंद्र, जयपुर में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शांति मध्यस्थता सम्मेलन 31 जुलाई से होगा शुरू
ईरान-अमेरिका तनाव: सेंटकॉम प्रमुख की सलाह पर ट्रंप ने रोके हवाई हमले, ओमान वार्ता को मिली राहत
प्रदेशभर से जुटेंगे लाइसेंस्ड गाइड, कल्याण बोर्ड गठन समेत सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सहायता की मांग
राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले- बिहार में छात्रों पर AK-47 से हमला, सरकारी तंत्र छात्रों के खिलाफ उठा रहा 'जानलेवा' कदम