विश्व नृत्य दिवस पर रंगायन में सजेगी नृत्य की रंगीन शाम, कथक और लोकनृत्य का अद्भुत संगम

कार्यक्रम में कुल 45 कलाकार हिस्सा लेंगे

विश्व नृत्य दिवस पर रंगायन में सजेगी नृत्य की रंगीन शाम, कथक और लोकनृत्य का अद्भुत संगम
जवाहर कला केन्द्र में विश्व नृत्य दिवस पर भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित। कार्यक्रम में जयपुर घराने का कथक और राजस्थान के लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां। 45 कलाकार भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य कला संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र में विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस खास अवसर पर जयपुर घराने के कथक नृत्य के साथ राजस्थान के पारंपरिक लोकनृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां मंचित होंगी, जो दर्शकों को कला की विविध रंगतों से रूबरू कराएंगी। यह कार्यक्रम जवाहर कला केन्द्र और जयपुर कथक केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में कुल 45 कलाकार हिस्सा लेंगे, जिनमें 38 नृत्य कलाकार और 7 संगत कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि यह आयोजन दर्शकों को जयपुर घराने की विशिष्ट कथक शैली और राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति से परिचित कराने का एक उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन न केवल कला के संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने का कार्य भी करते हैं।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस