जयपुर में सूने घर को बनाया निशाना : लाखों के गहने और स्कूटर चोरी, जानें पूरा मामला  

वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए

जयपुर में सूने घर को बनाया निशाना : लाखों के गहने और स्कूटर चोरी, जानें पूरा मामला  

मानसरोवर क्षेत्र में सूने घर को निशाना बनाकर चोर लाखों के सोने-चांदी के गहने और एक्टिवा स्कूटर चोरी कर ले गए। परिवार के बाहर होने पर बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे। पड़ोसियों की सूचना पर लौटे परिवार को घटना का पता चला। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी।

जयपुर। मानसरोवर क्षेत्र में एक सूने घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और एक स्कूटर चोरी कर लिया। परिवार के बाहर होने का फायदा उठाकर बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। शिप्रा पथ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार ने घर में चोरी की घटना को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, वे 3 अप्रैल 2026 को अपने परिवार के साथ जयपुर से बाहर गए हुए थे। 8 अप्रैल को पड़ोसियों ने फोन कर सूचना दी कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है।

सूचना मिलते ही परिवार तुरंत वापस लौटा, जहां घर का सामान बिखरा मिला और चोरी की वारदात का पता चला। चोर घर से सोने-चांदी के कई कीमती आभूषण और अन्य सामान ले गए। चोरी हुए सामान में सोने का मंगलसूत्र, तीन सोने की चैन, चार चूड़ियां, दस जोड़ी कान के टॉप्स, एक सोने का ब्रेसलेट, गले का सेट, पांच जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी के गिलास, चांदी के सिक्के, पांच सोने की अंगूठियां सहित अन्य सामान शामिल है। इसके अलावा घर के बाहर खड़ा एक्टिवा स्कूटर भी चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने आशंका जताई है कि इसके अलावा भी कुछ सामान चोरी हुआ हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Post Comment

Comment List

Latest News

कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय आंदोलन में महिला सशक्तिकरण की एक मजबूत नींव : वह हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत, खड़गे बोले- जेल जाने के बावजूद राजनीतिक उद्देश्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर रही अडिग
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कस्तूरबा गांधी की जयंती पर उन्हें महिला सशक्तिकरण की मजबूत नींव और प्रेरणा का प्रतीक...
अशोक गहलोत का भाजपा पर हमला : झांसा देने वालों को माफ नहीं करेगी राजस्थान की जनता, कहा- कांग्रेस की योजनाओं को किया कमजोर
व्यापार राजस्थान सेमिनार शुरू : देशभर के ऑटो मोबाइल डीलर्स हुए शामिल, विशेषज्ञ के साथ हो रहा मंथन
कृषि की पैदावार बढ़ाना और लागत कम करना समय की आवश्यकता : एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाएं किसान, शिवराज ने कहा- इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने पर 2 लाख की कर सकते है आमदनी
अशोक गहलोत ने किया अखिलेश के बयान का समर्थन : भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- मुखिया दौरों में व्यस्त
राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड की 9वीं बैठक : जन विश्वास संशोधन से व्यापार सुगमता को मिलेगा बढ़ावा, छोटे व्यापारियों को राहत
कांग्रेस का केंद्र सरकार पर हमला : भू-राजनीतिक परिदृश्य में भारत की रणनीतिक स्थिति पर उठाए सवाल, जयराम बोले- देश ने गंवाया अपने राजनयिक नेतृत्व को साबित करने का अवसर