दिल्ली से जयपुर आई युवती ने की आत्महत्या : कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं, जानें पूरा मामला

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा

दिल्ली से जयपुर आई युवती ने की आत्महत्या : कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं, जानें पूरा मामला

एक होटल में दिल्ली से जयपुर पहुंची एक युवती ने आत्महत्या कर ली। कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर पंखे के कुंदे युवती के झूलने का पता चलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने एफ एसएल की मदद से साक्ष्य जुटाकर शव को कावंटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला।

जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके के एक होटल में दिल्ली से जयपुर पहुंची एक युवती ने आत्महत्या कर ली। कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर पंखे के कुंदे युवती के झूलने का पता चलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस ने एफ एसएल की मदद से साक्ष्य जुटाकर शव को कावंटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कमरे में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला। एसएचओ मानसरोवर लखन सिंह खटाना के अनुसार खुदकुशी करने वाली युवती सना (21) राजीव नगर करावल नगर दिल्ली की रहने वाली थी।

उसने 21 नवंबर को वीटी रोड पर स्थित होटल में किराए से कमरा लिया। जानकारी के अनुसार रात करीब सवा ग्यारह बजे उसके दोस्त ईदरीस ने पेमेंट भी किया। बताया जा रहा है कि दूसरे दिन वह मिलने पहुंचा तो सना ने कमरा नहीं खोला। बाद में उसे गहरी नींद में सोना समझकर अगले दिन आने की कहकर लौट गया। दूसरे दिन भी सना नहीं उठी तो उसके दोस्त ईदरीश को बुलाया। होटल प्रबंधन ने पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो सना चुन्नी से बने फंदे के सहारे पंखे के कुंदे से लटकी मिली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा। 

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान