राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना

राजस्थान में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी।

जयपुर। राजस्थान में आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए 5 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 3 जून से शुरू होने वाला यह सिस्टम 6 जून तक प्रभावी रह सकता है। इस दौरान बीकानेर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के कई क्षेत्रों में तेज आंधी के साथ बारिश होने के आसार हैं।

कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जबकि ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अंधड़ और बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम सामान्य रहा और अधिकांश जिलों में धूप खिली रही। हालांकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, फलोदी और जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। नए सिस्टम के असर से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट एआई से बनाई शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें, सोशल मीडिया पर कीं पोस्ट
शादी का प्रस्ताव ठुकराना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि उसने युवती को परेशान एवं बदनाम करने की नीयत...
विदेश मंत्रायल का बड़ा बयान: पासपोर्ट यात्रा दस्तावेज, नागरिकता का प्रमाण नहीं, जानिए क्या है नागरिकता का नियम ?
फर्जी बॉस और फर्जी नियामक संस्थाओं से सावधान रहें, साइबर ठग बना रहे हैं नया जाल
दावों की डोज पूरी, सप्लाई अधूरी : दवा तो दूर, सिरिंज तक के लिए भटक रहे मरीज
शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी में रिकॉर्ड तेजी, श्रीराम फाइनेंस, इंडिगो सहित इन स्टॉक्स में दिख रहा है एक्शन
विश्व विटिलिगो दिवस : विटिलिगो संक्रामक नहीं बल्कि त्वचा से जुड़ा रोग, जागरूकता और संवेदनशीलता की जरूरत
जल्द लागू होगा कानून और छात्रों-अभिभावकों को मिलेंगे नए अधिकार, कोचिंग रेगुलेशन एक्ट मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा