शराब के नशे में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या : घर पर कोई नहीं था मौजूद, पड़ोसियों ने दी परिजनों को सूचना
घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली
विजय मंदिर थाना क्षेत्र के दलालपुर गांव में शुक्रवार को इंद्राज जाटव (व्यक्ति) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसियों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, इंद्राज शराब के नशे में था।
अलवर। राजस्थान में अलवर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में दलालपुर गांव में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि इंद्राज जाटव शाम को शराब के नशे में था। इसी दौरान उसने घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली।
घटना का पता पड़ोसियों को चलने पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और इंद्राज को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags: Suicide
Related Posts
Post Comment
Latest News
19 Sep 2026 19:02:40
मुर्मु ने चार उच्च न्यायालयों में 14 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी। दिल्ली हाईकोर्ट में दो न्यायाधीश और...

Comment List