तेज रफ्तार बाइक ने दो बहनों को मारी टक्कर : अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम, पुलिस ने की जांच शुरू

दोनों बहनें अपने रिश्तेदार से मिलने गई थीं

तेज रफ्तार बाइक ने दो बहनों को मारी टक्कर : अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने तोड़ा दम, पुलिस ने की जांच शुरू

रामनगरिया थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो सगी बहनों, सुनिता बैरवा (51) और सुगना देवी (50), की मौत। दोनों रिश्तेदार से मिलने गई थीं। हादसा सीसीटीवी में कैद। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाने पर दोनों ने दम तोड़ा।

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रामनगरिया थाना क्षेत्र में गत दिनों हुए इस दर्दनाक हादसे में जगतपुरा के पूनम विहार निवासी सुनिता बैरवा (51) पत्नी ओमप्रकाश और उनकी रिश्ते में बहन सुगना देवी (50) पत्नी जगदीश कुमार की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया दोनों बहनें गुरुवार दोपहर को आनंद विहार स्थित रेलवे कॉलोनी में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने गई थीं। आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद परिजनों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बाइक सवार टक्कर मारकर भागते हुए दिखाई दिया। परिजनों ने रामनगरिया थाने में अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 

Read More विश्व संग्रहालय दिवस: खजाना महल म्यूजियम में ब्राजील से लाए गए दुर्लभ स्वयंभू ब्रह्मा-विष्णु-महेश अमेथिस्ट एगेट का होगा प्रदर्शन

Read More राजस्थान डैम सेफ्टी रिव्यू पैनल ने बड़े बांधों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा मानसून पूर्व तैयारियों का लिया जायजा

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

डीजल का स्टॉक नहीं होने के पोस्टर लगे : पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में देरी, बेचान पर पाबंदियां   डीजल का स्टॉक नहीं होने के पोस्टर लगे : पेट्रोल पंपों पर सप्लाई में देरी, बेचान पर पाबंदियां  
अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच क्रूड ऑयल महंगा होने से पेट्रोल-डीजल की सप्लाई प्रभावित। कई पंपों पर पेट्रोल या डीजल खत्म,...
इटली पहुंचे पीएम मोदी: मिला गार्ड ऑफ ऑनर, जॉर्जिया मेलोनी से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता 
जयपुर में दिशा क्रिकेट एकेडमी ने जयपुर क्रिकेट एकेडमी को 107 रनों से हराया
आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर प्रतिमाह 5 एवं 20 तारीख को आयोजित होंगी वेलनेस गतिविधियां, सीएचओ और आशा टीम करेंगी आमजन को जागरूक
उत्तराखंड में हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर : महिला पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, खेत में इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर-बीकानेर फ्लाइट सेवा फिर शुरू : यात्रियों को राहत, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा
ऑपरेशन म्यूल हंटर : साइबर ठग गिरफ्तार, खाते में 4 दिन में आए 1.17 करोड़ रुपए