ट्रक से टकराने के बाद ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर ने पकड़ी आग, देखते-देखते आग की लपटें नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक फैली

टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते दूसरी लेन में जा गिरा

ट्रक से टकराने के बाद ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर ने पकड़ी आग, देखते-देखते आग की लपटें नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक फैली

पावटा में नेशनल हाईवे-48 पर ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे टैंकर में भीषण आग लग गई। आग करीब 200 मीटर तक फैल गई और हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कई दुकानों को नुकसान पहुंचा, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने क्षेत्र सील किया।

पावटा। जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे एक ज्वलनशील पदार्थ से भरे टैंकर को नेशनल हाईवे-48 पर रविवार पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने  टक्कर मार दी, जिससे टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते दूसरी लेन में जा गिरा। टक्कर लगते ही टैंकर में भीषण आग लग गई।

आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते करीब 200 मीटर तक नेशनल हाईवे पर लपटें फैल गईं। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आग की चपेट में आने से हाईवे किनारे स्थित कई दुकानों और प्रतिष्ठानों को भी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को सील कर दिया।

Post Comment

Comment List

Latest News

ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल ऑनलाइन कंपनियों से धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा : 4 आरोपी गिरफ्तार, ऑर्डर रद्द कर ले लेते थे रिफंड और पार्सल
वैशाली नगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार...
स्पेन ने दिया ट्रंप की धमकियों का जवाब : हमलों को एक अनुचित और खतरनाक सैन्य हस्तक्षेप करार दिया, सांचेज ने कहा- हम इराक वाली गलती नहीं दोहराना चाहते
असम विधानसभा चुनाव : भाजपा की सूची में शामिल होंगे साधारण पृष्ठभूमि के उम्मीदवार, सरमा ने कहा- कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची वंशवाद राजनीति का प्रतिबिंब
पर्यटकों के लिए राहत की खबर : 5 मार्च को खुलेगा आमेर महल, पूर्व आदेश निरस्त
प्रदेश में बढ़ता गर्मी का असर : पारा 38 डिग्री पार, न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट होने से हल्की राहत
ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया
हर्निया की रोबोटिक सर्जरी : एसएमएस हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने की सर्जरी, अब तक रोबोट से 300 सर्जरी करने का रिकॉर्ड