खरीद-बिक्री सहकारी समितियों के लिए 2026-27 में 6647 करोड़ रुपए से अधिक का लक्ष्य, कृषि उपज के लिए 5698.71 करोड़ निर्धारित

अन्य मदों का लक्ष्य 228.70 करोड़ रुपए

खरीद-बिक्री सहकारी समितियों के लिए 2026-27 में 6647 करोड़ रुपए से अधिक का लक्ष्य, कृषि उपज के लिए 5698.71 करोड़ निर्धारित
सहकारिता विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए राज्य की खरीद-बिक्री और फल-सब्जी सहकारी समितियों का कुल 6647.39 करोड़ रुपए कारोबार लक्ष्य तय किया। कृषि उपज के लिए 5698.71 करोड़, कृषि आदान के लिए 719.97 करोड़ और उपभोक्ता सामग्री के लिए 23.44 करोड़ रुपए निर्धारित।

जयपुर। सहकारिता विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए राज्य की खरीद-बिक्री सहकारी समितियों और फल-सब्जी खरीद-बिक्री सहकारी समितियों के कारोबार के लक्ष्य निर्धारित किए हैं। विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश की विभिन्न समितियों के लिए कृषि उपज, कृषि आदान, उपभोक्ता सामग्री तथा अन्य गतिविधियों के अलग-अलग लक्ष्य तय किए गए हैं। आदेश में निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार, सभी समितियों का कुल कारोबार 6647.39 करोड़ रुपए रखा गया है। इसमें कृषि उपज के लिए 5698.71 करोड़ रुपए, कृषि आदान के लिए 719.97 करोड़ रुपए, उपभोक्ता सामग्री से संबंधित गतिविधियों के लिए 23.44 करोड़ तथा अन्य निर्धारित मदों के लिए भी लक्ष्य तय किए गए हैं।

कुल मिलाकर अन्य मदों का लक्ष्य 228.70 करोड़ रुपए है। जिला और समिति स्तर पर अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, फलोदी, नागौर सहित विभिन्न जिलों की समितियां शामिल हैं। विभाग ने अतिरिक्त रजिस्ट्रार और संबंधित अधिकारियों को समितियों तक निर्धारित लक्ष्यों की प्रति उपलब्ध कराने तथा लक्ष्य हासिल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Read More रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, छह सूचीबद्ध रियल एस्टेट निवेश ट्रस्ट ने एक तिमाही में निवेशकों को बांटे 3,136 करोड़ रुपए

Read More ई-डिटेक्शन के परिवादों पर अफसरों की सुस्ती, 9607 प्रकरण लंबित

 

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 25...
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस
दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक: बिना आव्रजन प्रक्रिया लुफ्थांसा में सवार हुए तीन यात्री, एयर इंडिया के कर्मचारी निलंबित
महा-हड़ताल से महा-संकट : जयपुर सहित प्रदेशभर में लगातार 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, करोड़ों का लेन-देन ठप होने की आशंका