कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

कैफे से लौट रहे युवक पर हमला : कार रुकवाकर की मारपीट, जानें पूरा मामला  
प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से घर लौट रहे 25 वर्षीय सूरज चौधरी पर 3-4 अज्ञात युवकों ने कार रुकवाकर हमला किया। बदमाशों ने बिना किसी कारण विवाद कर मारपीट की और फरार। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जयपुर। प्रताप नगर थाना क्षेत्र में कैफे से लौट रहे एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उसकी कार रुकवाकर बिना किसी कारण विवाद शुरू किया और उसके साथ मारपीट की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रताप नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एसआई बलदेव कुमार कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सेक्टर-19 प्रताप नगर निवासी 25 वर्षीय सूरज चौधरी ने बताया कि 12 जुलाई की रात करीब 2 बजे वह अपने कैफे से कार में घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से मौजूद 3-4 अज्ञात युवकों ने उसकी कार रुकवा ली। इसके बाद बिना किसी वजह के उससे विवाद शुरू कर दिया और मारपीट की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हतूण्डी में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 73...
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश
जयपुर-यामानाशी ज्वैलरी एसोसिएशन मिलकर बढ़ाएं कारोबार और रोजगार : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
सीएम ने ली बैठक :  त्योहारों पर सुरक्षा में नहीं रहे कोई चूक, प्रभावी कार्ययोजना से संभालें व्यवस्था