नमाज के लिए घर से निकला युवक : 20 दिन बाद भी नहीं लौटा, मामला दर्ज

पुलिस हुलिए के आधार पर कर रही तलाश

नमाज के लिए घर से निकला युवक : 20 दिन बाद भी नहीं लौटा, मामला दर्ज
कोतवाली थाना इलाके में तोपखाने का रास्ता निवासी युवक मोहम्मद 20 दिन से लापता है। वह नमाज के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई। पुलिस के अनुसार युवक पहले भी बिना बताए दिल्ली के निजामुद्दीन गया था और लौट आया था। मोबाइल नंबर व हुलिए से तलाश जारी है।

जयपुर। कोतवाली थाना इलाके में तोपखाने का रास्ते से करीब 20 दिन पहले नमाज के लिए निकला युवक वापिस घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई एएसआई मनोज के अनुसार युवक मोहम्मद घर से नमाज की बोलकर निकला, लेकिन वापिस नहीं पहुचा जिस पर परिजनों ने बहला फुसलाकर अज्ञात लोगों के जरिए ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस जांच में सामने आया कि वह पहले भी इसी तरह परिजनों को बताए बिना चला गया था। लेकिन हजरत निजामुद्दीन दिल्ली में घूमने के बाद वापिस गया था। इसी उम्मीद में परिजनों ने करीब 15 दिन इंतजार में गुजार दिए। नहीं आया तो 23 अगस्त को मामला पुलिस में पहुंचा। पुलिस उसके हुलिए और मोबाइल नम्बर के आधार पर तलाश कर रही है।

Tags: return

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आवारा श्वानों ने  453 को बनाया शिकार, हर दिन औसतन 15 लोग हो रहे डाॅग बाइट के शिकार आवारा श्वानों ने 453 को बनाया शिकार, हर दिन औसतन 15 लोग हो रहे डाॅग बाइट के शिकार
कुत्तों का आतंक: एमबीएस अस्पताल में आए 535 रेबीज केस।
खड़गे ने मोदी को लिखा पत्र : आपदा पीड़ित नेपाल को जरूरी सहायता देने का आग्रह, एनडीआरएफ की टीमें करे तैनात
निकाय चुनाव : भाजपा में टिकटों पर मंथन तेज, वार्डवार फीडबैक के आधार पर तय होंगे उम्मीदवार
नशे की पुड़िया लेकर घूम रहा था तस्कर : पुलिस ने दबोचा, 1.30 ग्राम स्मैक बरामद
सीएनजी ने फिर मारी जेब पर चोट : दिल्ली में 3.89 रुपए महंगी, सफर के खर्च का बढ़ा मीटर
समस्याओं के बीच गुजर रही जिंदगी, चुनावी वादों पर फिर सवाल, वार्डवासी बोले- जब नेताओं ने नहीं सुनी तो किससे कहें अपनी बात
रूस के हवाई क्षेत्र पर मंडरा रहे थे ड्रोन, वायु रक्षा प्रणाली ने यूक्रेन के 313 ड्रोन किए नष्ट