सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम

अपात्र कनेक्शन पर रोक ही लक्ष्य  

सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमेट्रिक जरूरी, सरकार ने जारी किया नया नियम
सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, 27.43 करोड़ यानी 89.9 प्रतिशत उपभोक्ता पहले ही प्रमाणीकरण करा चुके। बाकी उपभोक्ता डिलीवरी के समय, गैस एजेंसी या तेल कंपनी के ऐप से प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

जयपुर। सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रिफिल बुकिंग को लेकर 1 अक्टूबर से नया नियम लागू होगा। इसके तहत उपभोक्ताओं को निर्धारित खुदरा मूल्य पर सब्सिडी के साथ रिफिल बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण पूरा करना जरूरी होगा। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार देश में 27.43 करोड़ यानी 89.9 प्रतिशत घरेलू एलपीजी उपभोक्ता पहले ही अपना बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण करा चुके हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को दोबारा कोई प्रक्रिया नहीं करनी होगी और उनकी रिफिल पहले की तरह जारी रहेगी। जिन उपभोक्ताओं का प्रमाणीकरण अभी पूरा नहीं हुआ है, वे इसे सिलेंडर की डिलीवरी के समय, गैस एजेंसी पर या संबंधित तेल विपणन कंपनी के मोबाइल ऐप के माध्यम से इसे पूरा कर सकते हैं। प्रमाणीकरण पूरा होने के बाद उन्हें सब्सिडी वाले सिलेंडर बुक करने की सुविधा मिल सकेगी।

अपात्र कनेक्शन पर रोक ही लक्ष्य :

बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण से प्रत्येक एलपीजी कनेक्शन को आधार प्रमाणित उपभोक्ता से जोड़ा जाएगा। इससे डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शनों की पहचान करने, सब्सिडी को पात्र परिवारों तक पहुंचाने तथा घरेलू उपयोग के सिलेंडरों के व्यावसायिक और औद्योगिक उपयोग की ओर डायवर्जन रोकने में मदद मिलेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रक्रिया का उद्देश्य किसी वास्तविक और पात्र घरेलू उपभोक्ता को एलपीजी सुविधा से वंचित करना नहीं है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एचपीवी और एमआर टीकाकरण अभियान, 30 सितम्बर तक 80 प्रतिशत और 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश एचपीवी और एमआर टीकाकरण अभियान, 30 सितम्बर तक 80 प्रतिशत और 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
प्रदेश में बच्चों और बालिकाओं के टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को विशेष...
जयपुर नगर निगम : उपमहापौर की कुर्सी पर सियासी पेंच, भाजपा में आउटर जयपुर से चेहरे की तलाश
एशियन गेम्स में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता पहला स्वर्ण पदक
भाजपा की जीत : सीएम ने संभाला प्रचार और जनसंपर्क का मोर्चा, अजेय कुमार ने संगठन की कमजोर कड़ियां मजबूत कर बूथ तक पहुंचाया नेटवर्क
70 वर्ष की हुई रंजीता : फिल्मी दुनिया में अपनी खूबसूरती और अभिनय से बनाई खास पहचान, जानें करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में 
नयापुरा बस स्टैंड की हालत बदहाल : करोड़ों की कमाई, लेकिन यात्रियों को सुविधाएं फिर भी नदारद…
महिलाएं आजमा रहीं दांव, ताे कहीं पुरूष चला रहे शमशीर